PM-किसान-सम्मान निधि की 21वीं किस्त नवंबर में जारी होगी:PM मोदी करीब 10 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 2-2 हजार रुपए

69 0

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नवंबर के पहले हफ्ते में जारी की जा सकती है। देशभर के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका फायदा मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये किस्त बिहार विधानसभा चुनाव (6 और 11 नवंबर) से ठीक पहले जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने क्या कहा ?

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा था कि जल्द ही किसानों के खातों में 2,000 रुपए की अगली किस्त जमा की जाएगी।
  • सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि वे आधार सीडिंग, ई-केवाईसी और अन्य जरूरी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी करें ताकि भुगतान में देरी न हो।
  • जम्मू-कश्मीर के दौरे में उन्होंने कहा था कि सीमावर्ती इलाकों में कई किसान खेती तो कर रहे हैं, लेकिन उनके जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज पूरे नहीं हैं।
  • अगर राज्य सरकारें ऐसे किसानों का वेरिफिकेशन करके उनके नाम केंद्र को भेजें, तो उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  • इसके 18 दिन बाद केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 8.5 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 171 करोड़ रुपए की 21वीं किस्त ट्रांसफर कर दी थी।

कुछ राज्यों को पहले ही मिल चुकी 21वीं किस्त

केंद्र सरकार ने कुछ राज्यों में 21वीं किस्त पहले ही जारी कर दी है। 26 सितंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों को ये किस्त दी गई, क्योंकि इन राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अग्रिम राहत दी गई थी। इसके अलावा 7 अक्टूबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी ये किस्त मिल चुकी है। बाकी राज्यों को नवंबर में भुगतान होने की उम्मीद है।

इस योजना के तहत किसानों के खाते में हर साल तीन किश्तों में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है।

Related Post

दिल्ली दंगा मामला: पांच साल से जेल में बंद उमर खालिद और अन्य आरोपी जमानत के हकदार, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

Posted by - October 31, 2025 0
सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े बड़े षड्यंत्र मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद, कार्यकर्ता…

SIR-2: गोवा, लक्षद्वीप में 100 फीसदी फॉर्म बंटे, डिजिटलीकरण का काम अब भी काफी पीछे

Posted by - November 25, 2025 0
गोवा और लक्षद्वीप में ईएफ का पूर्णतः 100 प्रतिशत वितरण दर्ज किया गया है, जिसके बाद अंडमान और निकोबार में…

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में साझेदारी का किया विस्तार, जयशंकर ने दी संबंधों की मिसाल

Posted by - November 22, 2025 0
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती साझेदारी की तारीफ की है। उन्होंने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *