Silver and Gold Price: चांदी की कीमतों में 33,500 रुपये की गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 10,700 रुपये सस्ता हुआ सोना

82 0

भारत समेत दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातर गिरावट देखी जा रही है। सोने-चांदी की कीमतों में जारी गिरावट के बीच शादी-विवाह के सीजन में खरीदारी करने वाले लोगों को राहत मिली है।

Silver and Gold Price: भारत समेत दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातर गिरावट देखी जा रही है। सोने-चांदी की कीमतों में जारी गिरावट के बीच शादी-विवाह के सीजन में खरीदारी करने वाले लोगों को राहत मिली है। जबकि, ऊंचे भाव पर खरीदारी करने वाले लोगों की टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 17 अक्टूबर को 24 कैरेट वाले सोने का भाव 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। जबकि, चांदी की कीमतें 14 अक्टूबर को 1,85,000 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर थी। इसके बाद से ही इन दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट जारी है।

रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुकी हैं सोने-चांदी की कीमतें

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों की टिप्पणियों से अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने के बाद कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार, 4 नवंबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1200 रुपये की बड़ी गिरावट के बाद 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी भी 2,500 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। कल के भाव की तुलना में देखें तो सोने का भाव अपने रिकॉर्ड हाई से 10,700 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 33,500 रुपये सस्ती हो चुकी है।

लगातार इतनी तेजी से क्यों गिर रहे हैं गोल्ड-सिल्वर के दाम

मजबूत डॉलर और वैश्विक अनिश्चितताओं में गिरावट के बीच निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग में भी कमी आ रही है। इसके अलावा, अमेरिका में ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद सीमित होने और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की वजह से भी सुरक्षित निवेश की मांग कम हो गई है और इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से ही सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, कुछ-एक दिन ऐसे में भी रहे, जब सोने और चांदी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।

Related Post

अमेजन में फिर बड़ी छंटनी की तैयारी — 30,000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा

Posted by - October 28, 2025 0
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक अमेजन (Amazon) एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी…

Vespa का सबसे खास स्कूटर लॉन्च! सिर्फ 1,946 यूनिट्स बनेंगी, 80वीं सालगिरह पर पेश हुआ Edizione Ottantesimo

Posted by - June 29, 2026 0
इटली की प्रतिष्ठित स्कूटर निर्माता कंपनी Vespa ने अपनी 80वीं वर्षगांठ के मौके पर लिमिटेड एडिशन स्कूटर Edizione Ottantesimo पेश…

Gold Silver Price: एक झटके में चांदी 2000 रुपये हुई महंगी, सोने का भी चढ़ा भाव; देखें 24, 22 और 18 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Posted by - November 26, 2025 0
सोना-चांदी के बाजार में आज फिर तेजी की चमक दिखी है। निवेशक और ज्वेलरी खरीददार दोनों के लिए आज के…

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को होगा सीधा लाभ

Posted by - October 29, 2025 0
केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *