RRB NTPC UG भर्ती में कौन-कौन से पद भरे जाएंगे और कितने? जानें डिटेल

75 0

RRB NTPC UG भर्ती के जरिए कौन से पद भरे जाएंगे और कितने? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब को जानते हैं।

अगर आप रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रेलवे में एनटीपीसी यूजी भर्ती निकली है। आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती(CEN NO. 07/2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2025 है। ध्यान रहे कि इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आखिरी तक या उससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, इसके आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2025 है। उम्मीदवार आवेदन में 30 नवंबर 2025 से 9 दिसंबर 2025 सुधार कर सकेंगे।

कितने और कौन से पदों को भरा जाएगा?

इस भर्ती अभियान के तहत 3058 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के पद शामिल हैं।

  • कमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 2424 पद
  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- 394 पद
  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 163 पद
  • ट्रेन्स क्लर्क- 77 पद
  • कैसे करें आवेदन

    नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

    • आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगाय़
    • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो ओपन हो जाएगी।
    • अब उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
    • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट करें।
    • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
    • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।

    शैक्षणिक योग्यता

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं (+2 स्टेज) या इसके समकक्ष योग्य होनी चाहिए। साथ ही 50% से कम अंक नहीं

  • क्या है एज लिमिट

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम एज 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (1 जनवरी 2026 तक) होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट है।

Related Post

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र आज ( 10 नवंबर ) किया जायेगा जारी

Posted by - November 10, 2025 0
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र आज ( 10 नवंबर ) किया जायेगा जारी महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का…

RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2026: आज से शुरू भर्ती परीक्षा, नकल रोकने के लिए प्रशासन के कड़े इंतजाम

Posted by - July 12, 2026 0
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (सेकेंडरी एजुकेशन) भर्ती परीक्षा-2026 आज, 12 जुलाई से शुरू…

IBPS क्लर्क भर्ती में बढ़ी वैकेंसी, देखें यहां स्टेटवाइज रिक्तियों की लिस्ट

Posted by - November 1, 2025 0
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की तरफ से ग्राहक सेवा सहयोगी भर्ती 2025(क्लर्क भर्ती) के लिए रिक्तियों की संख्यो को बढ़ा…

ICAI CA September Result 2025: आज जारी हो सकता है सीए सितंबर परीक्षा का रिजल्ट, जान लें टाइमिंग

Posted by - November 3, 2025 0
आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परीक्षा (फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा) के परिणाम को आज जारी किया जा सकता है। आइए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *