अमेरिका कर रहा नाइजीरिया में हमले की तैयारी? अब बीच में कूदा चीन; कही बड़ी बात

88 0

चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाइजीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी का विरोध किया है। ट्रंप ने नाइजीरियाई सरकार पर देश में रहने वाले ईसाइयों के धार्मिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

बीजिंग: ट्रेड वॉर के बीच चीन ने अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। चीन ने ईसाइयों के कथित उत्पीड़न को लेकर नाइजीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का विरोध किया है। इतना ही नहीं चीन ने नाइजीरियाई सरकार का परिस्थितियों के अनुरूप देश को आगे ले जाने का समर्थन भी किया है। ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि यदि नाइजीरियाई सरकार ईसाइयों की हत्या की अनुमति देती रही, तो अमेरिका उस पश्चिमी अफ्रीकी देश को दी जाने वाली सभी सहायता तत्काल रोक देगा। इस्लामी आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

ट्रंप की धमकी से संबंध में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मीडिया से कहा कि नाइजीरियाई विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका के दावे नाइजीरिया की वर्तमान वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं और सरकार आतंकवाद से लड़ने, अंतर-धार्मिक सद्भाव को मजबूत करने और अपने सभी लोगों के जीवन और अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

चीन ने किया नाइजीरियाई सरकार का समर्थन

माओ निंग ने कहा कि एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में चीन नाइजीरियाई सरकार का दृढ़तापूर्वक समर्थन करता है। उन्होंने कहा, ‘‘चीन किसी भी देश द्वारा धर्म या मानवाधिकारों के बहाने दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध करता है और प्रतिबंधों और बल प्रयोग की धमकियों के मनमाने इस्तेमाल का विरोध करता है।’’

वेनेजुएला को सैन्य साजो सामान देगा चीन?

अमेरिकी हमलों के बाद वेनेजुएला की ओर से मिसाइलों और ड्रोनों की मांग करने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर माओ ने कहा कि चीन मादक पदार्थ तस्करों से लड़ने के नाम पर बल प्रयोग का विरोध करता है। माओ ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अमेरिका द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कानूनी ढांचे के भीतर सामान्य कानून प्रवर्तन और न्यायिक गतिविधियों को अंजाम देगा।’’ हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि क्या चीन वेनेजुएला की सैन्य साजो सामान से मदद करेगा या नहीं। (भाषा)

Related Post

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने से 25 दिन दूर PM मोदी, 9 जून को बन सकता है नया इतिहास

Posted by - May 15, 2026 0
नई दिल्ली: भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में जल्द एक नया इतिहास बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले…

IMF की सख्ती से पाकिस्तान पर बढ़ा दबाव, जनता पर पड़ेगा 1.73 लाख करोड़ के टैक्स का बोझ

Posted by - May 16, 2026 0
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की जनता पर महंगाई और टैक्स का दबाव अब और बढ़ने वाला है। अंतरराष्ट्रीय…

फीफा वर्ल्ड कप: इराक के खिलाफ 100वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे एम्बाप्पे, रचेंगे नया इतिहास

Posted by - June 22, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को फ्रांस और इराक के बीच होने वाला मुकाबला कई मायनों में खास रहने…

न्यूयॉर्क में 10 लाख घरों का किराया नहीं बढ़ेगा, मेयर जोहरान ममदानी ने पूरा किया बड़ा चुनावी वादा

Posted by - June 26, 2026 0
अमेरिका के सबसे महंगे शहरों में शामिल न्यूयॉर्क में किरायेदारों को बड़ी राहत मिली है। शहर के मेयर जोहरान ममदानी…

दुनिया की पहली नैरो-गेज हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ भाप

Posted by - June 25, 2026 0
रेल परिवहन के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इटली में दुनिया की पहली नैरो-गेज हाइड्रोजन ट्रेन पेश…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *