बीजेपी सांसद हेमांग जोशी ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, ‘एकता मार्च’ में शामिल होने का दिया निमंत्रण

92 0

बीजेपी सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘एकता मार्च’ में शामिल होने का निमंत्रण दिया है.

वडोदरा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘एकता मार्च’ में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. यह मार्च भारत सरकार द्वारा 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है और 29–30 नवंबर को वडोदरा से गुजरेगा.

डॉ. जोशी ने अपने पत्र में कहा कि यह यात्रा राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है और सरदार पटेल के विचारों को समर्पित है. उन्होंने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे इस मार्च में शामिल होकर यह संदेश दें कि राष्ट्रीय एकता के मुद्दे पर सभी दल एक साथ खड़े हैं.

‘इस यात्रा में शामिल हों कांग्रेस नेता’

सांसद ने यह भी सुझाव दिया कि कांग्रेस के गुजरात के नेता भी इस यात्रा में भाग लें, जिससे उन्हें भी लाभ मिलेगा. पत्र में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का आश्वासन देते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की ओर से सभी आवश्यक इंतज़ाम किए जाएंगे.

डॉ. जोशी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव बताते हुए कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने का यह एक ऐतिहासिक अवसर है.

Related Post

सोलर पावर से चलने वाले AI सैटेलाइट रोकेंगे ग्‍लोबल वॉर्मिंग को…एलन मस्‍क ने दिया यह कैसा आइडिया

Posted by - November 4, 2025 0
मस्‍क ने एक्‍स पर लिखा, ‘एक बड़ा सोलर-पावर्ड AI सैटेलाइट ग्रुप, पृथ्वी तक जो सोलर एनर्जी पहुंचती है, उसमें छोटे-छोटे…

असम को एसआईआर राज्यों की सूची से बाहर रखा गया — मुख्य चुनाव आयुक्त बोले, विशेष आदेश अलग से जारी किए जाएंगे

Posted by - October 28, 2025 0
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को घोषणा की कि असम को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special…

कफ़ाला सिस्टम क्या है, और खाड़ी देशों में भारतीय कामगार कैसे होते हैं इससे प्रभावित

Posted by - October 23, 2025 0
सऊदी अरब ने दशकों पुराने ‘कफ़ाला सिस्टम’ (Kafala System) को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह सिस्टम लंबे समय से…

रूस के राष्ट्रपति पुतिन कब आएंगे भारत? उनके शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट

Posted by - November 28, 2025 0
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा काफी अहम है। इससे दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ होंगे। इस दौरान, कई अहम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *