झारखंड हाई कोर्ट से सीएम हेमंत सोरेन को झटका, MP/MLA कोर्ट में होना होगा पेश

88 0

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका दिया. ED के समन मामले में एमपी एमएलए कोर्ट से मिली व्यक्तिगत उपस्थिति की छूट को चुनौती देने पर अदालत ने स्पष्ट कहा कि अब मुख्यमंत्री को खुद कोर्ट में उपस्थित होना होगा.

रांची:

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन मामले में MP/MLA कोर्ट से मिली व्यक्तिगत उपस्थिति की छूट रद्द हो गई है. छूट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए, हाई कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री को अब खुद कोर्ट में उपस्थित होना होगा. जस्टिस एके चौधरी की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की और सीएम को मिली अंतरिम राहत को निरस्त कर दिया.

निचली अदालत का अंतरिम आदेश निरस्त

यह पूरा मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन से संबंधित है. पिछली सुनवाई में 4 दिसंबर 2024 को निचली अदालत (MP/MLA कोर्ट) ने सीएम को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट प्रदान कर दी थी, जिससे उन्हें अदालत में हाजिर होने की अनिवार्यता नहीं थी. हाई कोर्ट में इस छूट को चुनौती दी गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एके चौधरी की बेंच ने यह अहम फैसला सुनाया.

अब 28 नवंबर को कोर्ट में पेशी अनिवार्य

झारखंड हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 28 नवंबर को हर हाल में MP/MLA कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा.

Related Post

Atal Canteen Food: 5 रुपये में भरपेट खाइए पौष्टिक खाना, दिल्ली में यहां हुआ ”अटल कैंटीन” का शिलान्यास, देखें सुविधाओं की लिस्ट

Posted by - November 22, 2025 0
Atal Canteen Delhi: दिल्ली के जो लोग गरीब हैं, अपने लिए दो वक्त की रोटी भी नहीं कमा पाते हैं,…

TMC के 20 बागी सांसद NCPI में क्यों जा रहे हैं? जानिए त्रिपुरा से शुरू हुई इस छोटी पार्टी की पूरी कहानी

Posted by - June 15, 2026 0
ई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों ने…

बिहार में हार के बाद कांग्रेस में भूचाल, अपने ही नेताओं ने कसे तंज; जानें किसने क्या कहा

Posted by - November 15, 2025 0
बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर भूचाल आ गया है। पार्टी के अपने ही…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *