कर्नाटक : कांग्रेस विधायक दिल्ली से लौटे, कहा-आलाकमान करेगा सीएम पर फैसला

80 0

राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर शक्ति संघर्ष तेज हो गया है। 20 नवंबर को कांग्रेस सरकार के अपने पांच वर्षीय कार्यकाल के ढाई साल पूरा होने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है, क्योंकि 2023 में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कथित ‘‘सत्ता साझेदारी’’ समझौते का दावा किया जा रहा है

बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के वास्ते दबाव बनाने के लिए पार्टी नेताओं से मिलने नई दिल्ली गए कांग्रेस के कुछ विधायकों ने मंगलवार को यहां कहा कि नेतृत्व इस मामले पर फैसला लेगा। कुछ विधायकों ने कहा कि उन्होंने आलाकमान से मुख्यमंत्री के मुद्दे पर भ्रम जल्द से जल्द खत्म करने का अनुरोध किया है, जबकि अन्य ने कहा कि वे प्रस्तावित मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान युवाओं या नये चेहरों को मौका देने की मांग कर रहे हैं।

पार्टी के भीतर सत्ता पाने का संघर्ष तेज 

राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर शक्ति संघर्ष तेज हो गया है। 20 नवंबर को कांग्रेस सरकार के अपने पांच वर्षीय कार्यकाल के ढाई साल पूरा होने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है, क्योंकि 2023 में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कथित ‘‘सत्ता साझेदारी’’ समझौते का दावा किया जा रहा है। सिद्धरमैया ने हाल ही में कहा था कि वह पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने रहेंगे और भविष्य में राज्य का बजट पेश करना जारी रखेंगे।

अपनी अंतरात्मा पर भरोसा

शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करना चाहते, क्योंकि यह पार्टी में चार-पांच लोगों के बीच एक ‘‘गुप्त समझौता’’ है, और उन्हें अपनी अंतरात्मा पर भरोसा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार समर्थक छह विधायकों का एक समूह रविवार रात आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचा था और कुछ और विधायकों के जाने की उम्मीद है। पिछले हफ़्ते, लगभग 10 विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की थी।

फैसला आलाकमान पर निर्भर 

मगदी से विधायक एच.सी.बालकृष्ण ने कहा कि अगले मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान पर निर्भर है, लेकिन उन्होंने उनसे मौजूदा भ्रम को दूर करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हम भ्रम दूर करने के लिए आलाकमान से बात करने गए थे क्योंकि अंतिम फैसला जरूरी है। कौन मुख्यमंत्री बनेगा, यह महत्वपूर्ण नहीं है; मौजूदा स्थिति कांग्रेस पार्टी के लिए नुकसानदेह है। आलाकमान को हस्तक्षेप करके इस मामले को सुलझाना चाहिए।” उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा या नहीं और इस विषय पर नेतृत्व के साथ चर्चा हुई भी या नहीं। रामनगर विधायक इकबाल हुसैन ने कहा कि सभी लोग आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे, साथ ही उन्होंने शिवकुमार की पदोन्नति पर विश्वास जताया।

मद्दुर से विधायक के.एम.उदय ने कहा कि विधायकों ने आलाकमान से मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान नए चेहरों और युवाओं को मौका देने का अनुरोध किया है और उन्हें संकेत मिले हैं कि इस पर विचार किया जाएगा। शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा और सभी उसका पालन करेंगे। कुछ वरिष्ठ विधायकों ने आलाकमान से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर असमंजस की स्थिति को दूर करने का आग्रह किया और उदय ने कहा कि जल्द ही इस पर फैसला होने की उम्मीद है।

Related Post

विजय सिन्हा: सड़क से सदन तक संघर्ष करने वाला एक नेता, उम्मीदों से भरा चेहरा

Posted by - November 20, 2025 0
बिहार की नीतीश कुमार कैबिनेट में शामिल होने वाली विजय कुमार सिन्हा में भूमिहार जाति का बड़ा चेहरा है. उन्होंने…

Shubhanshu Shukla Astronaut: एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम पर ली चुटकी, बोले- जितना टाइम मुझे कार्यक्रम में लगा उससे ज्यादा तो…

Posted by - November 21, 2025 0
Shubhanshu Shukla Funny Comment: एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का मजेदार कॉमेंट चर्चा में बना हुआ है। बेंगलुरु ट्रैफिक जाम पर शुभांशु…

राजस्थान में 125 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश:हिमाचल में तापमान -1.2 डिग्री; देश में कड़ाके की सर्दी में देर, नवंबर में बारिश के आसार

Posted by - November 1, 2025 0
राजस्थान में 125 सालों के बाद 2025 में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में जुलाई से सितंबर तक, 715.2…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *