बिहार में इस बार जमकर निकल रहे हैं वोटर, बंपर वोटिंग क्या कर रहा है इशारा?

92 0

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में मतदाता अपने जमकर घरों से निकलते दिख रहे हैं. बेगूसराय, गोपालगंज मधेपुरा जैसे जिलों में वोटर लाइनों में दिख रहे हैं.

पटना:

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग जारी है. पहले फेज में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. दोपहर एक बजे तक 18 जिलों में फैले इन सीटों पर 42.3 फीसदी वोटिंग हुई है. अगर 2020 के मतदान से अगर तुलना करें तो राज्य में बंपर वोटिंग के संकेत मिल रहे हैं. पिछली बार की तुलना में दोपहर एक बजे तक 9.2 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है.

2020 की वोटिंग का आंकड़ा जान लीजिए 

अगर 2020 के विधानसभा चुनाव में पड़े मतों की बात करें तो उस साल दोपहर एक बजे तक 33.1 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. पिछली बार के चुनाव में एनडीए और महागठबंधन में जोरदार मुकाबला हुआ था. हालांकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने में सफल रहा था.

बंपर वोटिंग, जमकर निकले वोटर 

इस बार के चुनाव में ऐसा लग रहा है कि वोटर जमकर मतदान करने निकल रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी तक ने लोगों से वोटिंग करने की अपील की थी. बड़े नेताओं की अपील का असर पड़ता दिख रहा है. जिस तरह से संकेत मिल रहे हैं, ऐसा लगता है कि पहले फेज में बिहार का वोट प्रतिशत अच्छा-खासा बढ़ने वाला है.

जिन सीटों पर अभी मतदान हो रहा है वहां 2020 के चुनाव में कुल 57 प्रतिशत वोटिंग हुई थी जबकि अभी तक वहां 43 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है. सबसे ज्यादा वोटिंग मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 65.2 फीसदी हुई थी जबकि सबसे कम वोटिंग कुम्हरार में 35.27 प्रतिशत हुई थी.

Related Post

खेसारी लाल या बीजेपी… छपरा में इस तीसरे कैंडिडेट के प्रदर्शन पर टिकी है आरजेडी की नजर

Posted by - November 4, 2025 0
बिहार के छपरा विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है, जहां भोजपुरी सुपरस्टार…

चुनावी रण में प्रशांत किशोर की जन सुराज: इतिहास बदलेगा या बनेंगे ‘वोट-कटवा’?

Posted by - November 5, 2025 0
कई राजनीतिक पार्टियों के लिए सफल चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर अब पाला बदल चुके हैं. वह बिहार में…

लालू परिवार में संग्राम के बीच वायरल हुईं रमीज-संजय की तस्वीरें, विदेश यात्रा पर मौज करते दिखे

Posted by - November 18, 2025 0
संजय यादव और रमीज की विदेश यात्राओं की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. विदेश यात्रा की…

यूपी: बीजेपी विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Posted by - September 2, 2026 0
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा का निधन…

बिहार विधानसभा चुनाव: तारापुर सीट पर इस बार चलेगा किसका सिक्का? सम्राट चौधरी के सामने हैं ये कैंडिडेट

Posted by - November 1, 2025 0
तारापुर विधानसभा सीट बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक है, जहां से बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *