India vs Australia Match Live Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

93 0

India vs Australia T20I LIVE Score Updates:भारत ने क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में हुए सीरीज के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है.

6 minutes ago

India vs Australia LIVE Score, 4th T20I: भारत ने क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में हुए सीरीज के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था. चौथे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 167 रन बनाए थे. भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 45 रनों की पारी खेली. इसके जवाह में ऑस्ट्रेलियाई टीम 18.2 ओवरों में 119 रनों पर ऑल-आउट हुई. ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज मिशेल मार्स रहे, जिन्होंने 30 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी हुई थी. लेकिन जब एक बार विकटों का पतन  शुरू हुआ तो टीम इसे रोक नहीं पाई. ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 167 रन बनाने में सफल हुई. अच्छी शुरुआत के बाद भारत को नियमित अंतराल पर झटके लगे. एक समय लग रहा था कि टीम इंडिया 150 का स्कोर भी पार नहीं कर पाएगी, लेकिन आखिरी में अक्षर पटेल ने कैमियो पारी खेली.

भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल रहे. गिल ने 39 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अभिषेक ने 28, शिवम दुबे ने 22, अक्षर पटेल ने नाबाद 21, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 रन बनाए. भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रमक खेल जारी रहा. और एक छोर पर कोई दूसरा बल्लेबाज टिककर खड़ा नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलिया के लिए जम्पा और नाथन एलिस को 3-3 सफलता मिली. बता दें, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने पांच मैचों की सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने चार बदलाव किए हैं.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- 1 शुभमन गिल, 2 अभिषेक शर्मा, 3 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4 तिलक वर्मा, 5 अक्षर पटेल, 6 वॉशिंगटन सुंदर, 7 जितेश शर्मा, 8 शिवम दुबे, 9 अर्शदीप सिंह, 10 वरुण चक्रवर्ती, 11 जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), 2 मैथ्यू शॉर्ट, 3 जॉश इंग्लिस, 4 टिम डेविड, 5 जॉश फ़िलिपे, 6 मार्कस स्टॉयनिस, 7 ग्लेन मैक्सवेल , 8 बेन ड्वारश्विस, 9 ज़ेवियर बार्टलेट, 10 नेथन एलिस, 11 ऐडम जंपा

Related Post

IND vs AUS: ‘अगर मैं विश्व कप खेलूंगा तो…’ अभिषेक शर्मा ने जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब, दे दिया ये बड़ा बयान

Posted by - November 8, 2025 0
Abhishek Sharma Man of the Series IND vs AUS: पहला टी20 मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया…

150 Kmph की रफ्तार से कहर बरपाने को तैयार भारत के नए स्पीड स्टार्स, बुमराह-सिराज के बाद संभालेंगे जिम्मेदारी

Posted by - June 19, 2026 0
भारतीय क्रिकेट में बदलाव का नया दौर शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ युवा बल्लेबाज टीम इंडिया की नई…

महिला वर्ल्ड कप में पहली बार दिखेगा ऐसा नजारा, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से बाहर होने से बना इतिहास

Posted by - October 31, 2025 0
महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों ही…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *