सचिन तेंदुलकर ने जब 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, क्या आपको याद है मास्टर ब्लास्टर का पहला टेस्ट शतक?

91 0

Sachin Tendulkar first Test century: सचिन तेंदुलकर ने जब पहला टेस्ट शतक बनाया तब उनकी उम्र 17 साल और 112 दिन थी। उन्होंने यह शतक 14 अगस्त 1990 को इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में बनाया था।

Sachin Tendulkar first Test century:  क्रिकेट के भगवान से लेकर शतकों का शहंशाह, मास्टर ब्लास्टर… सचिन तेंदुलकर को उनके चाहने वाले ना जाने कितने नामों से पुकारते रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचिन का शतकों का सफर आज 14 अगस्त की तारीख से ही शुरू हुआ था। सचिन तेंदुलकर ने अपने लंबे करियर का पहला टेस्ट शतक 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। सचिन ने यह शतक तब लगाया था जब भारत ओल्ड ट्रैफर्ड में हार की कगार पर खड़ा था। उनके शानदार शतक ने ही भारत को हार से बचाया था।

सचिन तेंदुलकर की टेस्ट मैचों में पहली शतकीय पारी 119 रन की थी। यह 1990 का साल था जब भारतीय टीम मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में इंग्लैंड पहुंची थी। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 408 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने इसके जवाब में 183 रन बनने तक 6 विकेट गंवा दिए। लेकिन सचिन तेंदुलकर डटे रहे। उन्होंने 119 रन की पारी में 189 गेंदों का सामना किया। सचिन को मनोज प्रभाकर के रूप में बेहतरीन साथी भी मिला। प्रभाकर ने दूसरे छोर पर 67 रन की नाबाद पारी खेली। सचिन 119 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दोनों ने मैच के आखिरी दिन ढाई घंटे तक इंग्लैंड को विकेट के लिए तरसाया और मैच ड्रॉ करा दिया। जब खेल खत्म हुआ तब भारत का स्कोर 6 विकेट पर 343 रन था।

जब सचिन तेंदुलकर ने यह शतक बनाया तब उनकी उम्र 17 साल और 112 दिन थी। सचिन टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बने। उनकी तकनीक और धैर्य ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. यह शतक इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि यह सचिन को एक उभरते सितारे के रूप में स्थापित करने में मदद मिली। उस समय भारतीय क्रिकेट सीनियर बल्लेबाजों पर निर्भर थी। ऐसे में एक किशोर का ऐसा प्रदर्शन टीम को नई उम्मीदें दे गया।

1989 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर ने जब संन्यास लिया तो उनके नाम 100 इंटरनेशनल शतक थे। सचिन ने 200 टेस्ट खेले और 51 शतक की मदद से 15921 रन बनाए। दुनिया में कोई और बैटर 50 टेस्ट शतक भी नहीं लगा सका है। सचिन ने इसी तरह 463 वनडे मैच खेले और 49 शतकों की मदद से 18426 रन बनाए। उनका सबसे अधिक वनडे रनों का रिकॉर्ड आज भी कायम है। हालांकि, भारत के ही विराट कोहली(51) वनडे में शतकों के मामले में अब सचिन से आगे निकल चुके हैं।

Related Post

महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बारिश बनेगी बड़ी विलेन? फैंस का मजा होगा किरकिरा!

Posted by - November 1, 2025 0
महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम…

BAN vs AUS: ताश के पत्तों की तरह बिखरी ऑस्ट्रेलिया, 2 रन पर मिला जीवनदान, स्मिथ ने अर्धशतक जड़ बचाई साख

Posted by - August 13, 2026 0
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। डार्विन में खेले जा…

Ashes 2025: दुनिया अब वसीम अकरम को नहीं बल्कि मिचेल स्टार्क को करेगी याद, इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करते ही रच देंगे इतिहास

Posted by - November 24, 2025 0
Mitchell Starc Eyes on Wasim Akram Most Test Wicket Record: मिचेल स्टार्क ने पहले एशेज मैच में 10 विकेट लिए,…

CWG 2026 Day 2: बॉक्सिंग में जादुमणि सिंह से भारत की शुरुआत, पैरा पावरलिफ्टिंग में मेडल की उम्मीद

Posted by - July 24, 2026 0
Commonwealth Games 2026 के दूसरे दिन भारत की नजरें मेडलों की संख्या बढ़ाने पर टिकी हैं। शानदार उद्घाटन समारोह और…

NZ vs WI: मिचेल सेंटनर और जैकब डफी ने रचा इतिहास, 6 साल पुराना कीर्तिमान ​कर दिया ध्वस्त

Posted by - November 5, 2025 0
Mitchell Santner and Jacob Duffy: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर और जैकब…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *