गाजा में हुई शांति तो अब इजरायल ने इस देश में मचा दी तबाही, किए भीषण हवाई हमले

90 0

इजरायल ने एक बार फिर हिजबुल्लाह के खिलाफ घातक हवाई हमले किए हैं। इजरायली सेना ने लेबनान के कई शहरों पर हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है। लेबनानी सरकार ने कहा है कि हमलों में नागरिकों को नुकसान पहुंचा है।

Israel Attack Lebanon: एक तरफ जहां गाजा में इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता जारी है तो वहीं दूसरी ओर इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई शहरों पर भीषण हवाई हमले किए हैं। हमलों से पहले इजरायली अधिकारियों ने इन शहरों के निवासियों से वहां से चले जाने का आग्रह किया था। ये हवाई हमले हिजबुल्लाह की ओर से लेबनान सरकार से इजरायल के साथ बातचीत ना करने का आग्रह करने के कुछ घंटों बाद किए गए हैं।

हिजबुल्लाह को बनाया गया निशाना

इजरायल के अधिकारी अविचाय अद्राई ने सीमा के पास स्थित तैयबा, तटीय शहर तायरे के पूर्व में स्थित तायर देब्बा और ऐता अल-जबल के निवासियों को चेतावानी दी है वो हमले वाले क्षेत्रों से दूर चले जाएं। इजरायली अधिकारी का कहना है कि इन क्षेत्रों में बने भवनों का इस्तेमाल हिजबुल्लाह के लोग करते हैं। इजरायली सेना ने कहा कि उसने इन क्षेत्रों में हिजबुल्लाह के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

क्या बोले लेबनान के राष्ट्रपति?

इजरायली सेना ने समूह पर अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्ध विराम के लगभग एक साल बाद दोबारा खुद को मजबूत करने का आरोप लगाया है। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन देश की 5 पहाड़ी चोटियों पर इजरायल की सैन्य उपस्थिति की आलोचना करते रहे हैं। हालांकि, राष्ट्रपति जोसेफ ने कहा है कि वह तनाव समाप्त करने के लिए इजरायल के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

नागरिकों पर किया गया अटैक

इजरायल का कहना है कि उसके हमलों में हिजबुल्लाह के लड़ाकों और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है, जबकि लेबनानी सरकार का दावा है कि हमलों में नागरिकों और ऐसे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसका हिजबुल्लाह से कोई संबंध नहीं है। लेबनानी सरकार ने हिजबुल्लाह के हथियार डालने का समर्थन किया है।

हिजबुल्लाह के बारे में जानें

लेबनान के 1975 से 1990 तक चले गृहयुद्ध के दौरान ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने 1982 में हिजबुल्लाह की स्थापना की थी। इसको बनाने का मकसद ईरान की 1979 की इस्लामी क्रांति को आगे बढ़ाना और 1982 में लेबनान पर हमला करने वाली इजरायली सेना को कड़ी टक्कर देना था। आज हिजबुल्लाह काफी हद तक लेबनान की सरकार को कंट्रोल करता है और पूरे मिडिल ईस्ट में एक बड़ी मिलिट्री ताकत है। अमेरिका सहित पश्चिमी देशों और सऊदी अरब सहित अन्य अरब देशों ने हिजबुल्लाह को आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। हिजबुल्लाह एक शिया समूह है और इस्लामी गणराज्य ईरान की विचारधारा को साझा करता है।

Related Post

ट्रंप ने लैटिन अमेरिका में भेजा एयरक्रॉफ्ट कैरियर, कहीं ये नए युद्ध की आहट तो नहीं…!

Posted by - October 25, 2025 0
इस क्षेत्र में बढ़ते अमेरिकी हमलों ने नई अटकलों को जन्म दिया है कि ट्रंप प्रशासन ड्रग्स की तस्करी को…

‘ईरान फेक न्यूज फैला रहा है, परमाणु निरीक्षण पर हमेशा के लिए राजी’: ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी दी राहत की खबर

Posted by - June 23, 2026 0
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान लंबे समय तक और उच्चतम स्तर के परमाणु निरीक्षण (न्यूक्लियर…

कोरिया का सुनहरा रहस्य… आज भी चमकदार है 1500 साल पुराना चेओनमाचोंग क्राउन, ट्रंप को मिली ‘फर्स्‍ट कॉपी’

Posted by - October 30, 2025 0
यह मुकुट करीब 32 सेंटीमीटर ऊंचा और 19 सेंटीमीटर चौड़ा है. इसमें शुद्ध सोना, जेड और बाकी कीमती पत्थरों का…

भारत-चीन के बीच हुई कोर कमांडर स्तर की वार्ता, देशों पक्षों ने कही सीमा पर शांति और स्थिरता की बात

Posted by - October 29, 2025 0
भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की यह वार्ता 25 अक्टूबर को आयोजित की गई। कोर कमांडर स्तर…

अभी खत्म नहीं हुआ है शेख हसीना का जलवा, बांग्लादेश को आवामी लीग करने जा रही “लॉकडाउन”, यूनुस की फूल रही सांस

Posted by - November 10, 2025 0
ढाका लॉकडाउन का ऐलान अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) के फैसले के बीच हो रहा है, जो हसीना के खिलाफ मानवता…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *