दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने 15 फरवरी तक सरकारी दफ्तरों की बदल दी टाइमिंग, बताई ये वजह…जानें

100 0

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण के कारण 15 नवंबर से दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए काम के घंटों में बदलाव की घोषणा की।

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शहर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर 15 नवंबर से 15 फरवरी तक दिल्ली सरकार और एमसीडी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने सरकारी कार्यालयों की टाइमिंग बदल दी है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली सरकार के कार्यालय अब सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालय सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।

बता दें कि, वर्तमान में, दिल्ली सरकार के कार्यालयों में लोग सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक और एमसीडी कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक काम करते हैं। दफ्तरों की टाइमिंग बदलने को लेकर जारी बयान में कहा गया है कि चूंकि वर्तमान में दोनों समय-सारिणी के बीच केवल 30 मिनट का अंतर है, इसलिए शहर में सुबह और शाम दोनों समय भारी यातायात जाम रहता है, जिससे शहर का वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, इस वजह से समय में बदलाव किया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कही ये बात…

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्णय का उद्देश्य न केवल यातायात दबाव को विभाजित करना है, बल्कि नागरिकों को बेहतर वायु गुणवत्ता प्रदान करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह व्यवस्था सर्दियों के पूरे मौसम में सख्ती से लागू की जाए और ट्रैफिक व प्रदूषण के स्तर की निरंतर निगरानी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह कदम प्रदूषण घटाने में मदद करेगा और दिल्ली के नागरिकों को राहत प्रदान करेगा। बता दें कि दिल्ली की सरकार ने हाल ही में पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ प्रदूषण की स्थिति को लेकर बैठक की थी।

Related Post

आधी रात कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के घर छापेमारी से हड़कंप, बेडरूम तक पहुंची पुलिस

Posted by - November 3, 2025 0
विधायक के मुताबिक, आधी रात को भारी संख्या में पुलिस बल विधायक संतोष मिश्रा के आवास पर पहुंची थी. पुलिसकर्मियों…

लखनऊ मेट्रो का मेगा विस्तार: 10 नए रूट का ऐलान, बाराबंकी से उन्नाव और मोहनलालगंज तक पहुंचेगी मेट्रो

Posted by - June 17, 2026 0
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क के बड़े विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो…

शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Posted by - October 31, 2025 0
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को एक पत्र लिखकर…

उत्तराखंड में ठंड का असर, 20 फीसदी बढ़ी बिजली मांग, जानिये कैसे पूरी होगी आपूर्ति

Posted by - November 14, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड में यूजेवीएनएल के लिए आने वाले दिन और भी कठिन हो सकते हैं. लगातार बढ़ती ठंड से नवम्बर महीने…

हिमाचल के कुल्लू में आग ने मचाया तांडव,देखते ही देखते जल गया गांव, तस्वीरें देखकर हिल जाएंगे

Posted by - November 11, 2025 0
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक गांव में सोमवार दोपहर को लगी भारी तबाही मचाई है. इस आग में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *