अगर मंत्रियों के बच्चे कुछ गलत करते हैं तो…’, पुणे जमीन घोटाले पर आया अन्ना हजारे का बयान

86 0

पुणे का जमीन घोटाला महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के बेटे के सह-स्वामित्व वाली एक कंपनी से जुड़ा है। इसी मामले पर अन्ना हजारे का बयान सामने आया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने पुणे के जमीन घोटाले पर बयान दिया है। अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि अगर मंत्रियों के बच्चे गलत कामों में लिप्त हैं, तो इसके लिए मंत्रियों को ही दोषी ठहराया जाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे के सह-स्वामित्व वाली एक कंपनी से जुड़े विवादास्पद भूमि सौदे की पृष्ठभूमि में आई है।

300 करोड़ रुपये से जुड़ा है मामला

भ्रष्टाचार के खिलाफ कई महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व कर चुके हजारे ने पुणे शहर में सरकारी जमीन से जुड़े 300 करोड़ रुपये के सौदे में अनियमितता पाए जाने पर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसके लिए मंत्रियों को ठहराया जाए दोषी

अन्ना हजारे ने कहा, ‘यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर मंत्रियों के बच्चे गलत कामों में लिप्त हैं, तो इसके लिए मंत्रियों को ही दोषी ठहराया जाना चाहिए। ज्यादा महत्वपूर्ण मूल्य हैं, वे मूल्य जो परिवारों से आते हैं। ऐसी सभी चीजें मूल्यों की कमी के कारण होती हैं।’

सरकार को लेने चाहिए नीतिगत फैसले

अहिल्यानगर जिले के अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में मीडिया से बात करते हुए हजारे ने कहा, ‘सरकार को नीतिगत फैसले लेने चाहिए और ऐसी चीजों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। ऐसे लोगों (जो अनियमितताएं करने के दोषी पाए गए हैं) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।’

Related Post

बिहार के बाद NDA अब इन दो राज्यों में बनाएगी सरकार,’ अमित शाह ने अभी से कर दिया बड़ा ऐलान

Posted by - November 25, 2025 0
बिहार चुनाव परिणामों के बाद से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता गदगद हैं। बिहार के बाद अब अगले राज्यों…

दिल्ली धमाके के बाद हाईलेवल मीटिंग, IB और NIA समेत टॉप जांच एजेंसियों के साथ अमित शाह बैठक करेंगे

Posted by - November 11, 2025 0
Delhi Red Fort Car Blast: दिल्ली पुलिस ने फोरेंसिक सबूतों और खुफिया सूचनाओं के बाद संभावित आतंकी संबंधों को खोजने…

TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, ममता बनर्जी से दूरी बना रहे विधायक-सांसद, LoP विवाद ने बढ़ाया संकट

Posted by - June 6, 2026 0
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट का सामना करती नजर…

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Posted by - November 14, 2025 0
पिथौरागढ़: गंगोलीहाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग से डूनी से चहज जाने वाले मार्ग में गुरुवार देर रात्रि लगभग 11 बजे एक कार…

खेसारी लाल या बीजेपी… छपरा में इस तीसरे कैंडिडेट के प्रदर्शन पर टिकी है आरजेडी की नजर

Posted by - November 4, 2025 0
बिहार के छपरा विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है, जहां भोजपुरी सुपरस्टार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *