पुतिन ने न्यूक्लियर टेस्ट का आदेश नहीं दिया, क्रेमलिन ने ट्रंप के दावे को किया खारिज

84 0

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, “हम कोई परमाणु परीक्षण नहीं करने जा रहे हैं, लेकिन अगर कोई अन्य देश ऐसा करता है, तो हमें संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसा करना होगा।”

मॉस्को: रूस ने रविवार को एक बार फिर कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु परीक्षण का आदेश नहीं दिया है और मॉस्को सामूहिक विनाश के हथियारों के परीक्षण पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। रूस की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर 29 अक्टूबर को एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने “युद्ध विभाग को अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने का निर्देश दिया है।”

हम कोई परमाणु परीक्षण नहीं करने जा रहे

क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने ‘रशियन टीवी’ से बातचीत में कहा, “पुतिन ने बार-बार कहा है कि रूस परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करता है और हम कोई परमाणु परीक्षण नहीं करने जा रहे हैं, लेकिन अगर कोई अन्य देश ऐसा करता है, तो हमें संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसा करना होगा।”

अमेरिका अगर ऐसा करता है तो जवाबी कदम उठाना होगा

उन्होंने कहा, “हालांकि, अगर वाशिंगटन वास्तव में परमाणु हथियार का परीक्षण करता है, तो रूस को भी जवाबी कदम उठाना होगा। परमाणु समता निश्चित रूप से सबसे महत्वपूर्ण घटक है, संभवत: मौजूदा समय में संपूर्ण वैश्विक सुरक्षा ढांचे के लिए।”

ट्रंप ने क्या दावा किया था?

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि रूस (और चीन) गुप्त रूप से परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं, जिसके जवाब में अमेरिका को भी अपनी परमाणु परीक्षण नीति में बदलाव करना चाहिए। यह दावा अक्टूबर 2025 में रूस द्वारा किए गए कुछ हथियार परीक्षणों के बाद सामने आया, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप का दावा गलत है।

Related Post

पाक सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में 26 आतंकवादियों को मार गिराने का किया दावा, खैबर पख्तूनख्वा में हुई मुठभेड़

Posted by - November 15, 2025 0
पाकिस्तान की पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच चल रही है। हथियार, गोला-बारूद…

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते खतरे के बीच भारत अलर्ट, सरकार ने शिपिंग कंपनियों से कहा- भारतीय नाविकों की तैनाती टालें

Posted by - July 17, 2026 0
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने शिपिंग कंपनियों को अहम सुरक्षा सलाह जारी की है। सरकार…

भारतीय कंपनी HMEL ने रूसी तेल का आयात रोका:इसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 49% हिस्सेदारी; अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों का असर

Posted by - October 31, 2025 0
अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के बाद भारतीय कंपनियों ने रूस से कच्चे तेल का आयात रोकना शुरू कर दिया है। लक्ष्मी मित्तल…

अमेरिकी सीनेट ने शटडाउन समाप्त करने वाला विधेयक पास किया, अब फैसला सदन के हाथ में

Posted by - November 11, 2025 0
वाशिंगटन, 11 नवंबर 2025: अमेरिकी सीनेट ने सरकार के 41 दिनों से जारी शटडाउन को समाप्त करने के लिए सोमवार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *