बंगलूरू सेंट्रल जेल में शराब और डांस – कैदियों की हो रही पार्टी

85 0

बंगलूरू सेंट्रल जेल में शराब और डांस – कैदियों की हो रही पार्टी

बंगलूरू सेंट्रल जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हंगामा हो गया है। इस वीडियो में जेल में बंद कैदी पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वे शराब पी रहे हैं, मूंगफली और फल खा रहे हैं और नाच-गाना चल रहा है। इससे पहले भी बंगलूरू सेंट्रल जेल का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें जेल में बंद आईएस के खूंखार आतंकी भी आराम से मोबाइल और टीवी देख रहे हैं। दोनों वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डिस्पोजेबल गिलासों में शराब , कटे हुए फल और तली हुईं मूंगफली रखी हुई है। कई कैदी बर्तन बजा रहे हैं तो कुछ कैदी उनकी धुन पर नाच – गा रहे हैं। वीडियो देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा कि ये अपराधी जेल में अपने कर्मों की सजा काट रहे हैं, बल्कि वीडियो से तो ऐसा लग रहा है कि कैदी जेल में पिकनिक मना रहे हैं। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि जेल के भीतर कैदी अखबार पढ़ रहे हैं और कई आधुनिक और महंगे मोबाइल फोन भी देख रहे हैं।

इससे पहले भी बंगलूरू सेंट्रल जेल की एक वीडियो भी सामने आई थी। दुष्कर्म और हत्या के दोषी और सोने की तस्करी के आरोपी को भी जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और उन्हें मोबाइल फोन और टीवी की सुविधा मिली हुई है।

कर्नाटक सरकार के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इन वीडियो को लेकर कहा कि उन्होंने इसे लेकर एडीजीपी जेल बी दयानंद से रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर जांच रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई तो अलग समिति से जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कैदियों को टीवी, मोबाइल फोन और अन्य चीजें मिल रही हैं तो इसे जेल नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि जेल परिसर में जल्दी ही सीसीटवी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि ये खबर सूत्रों के हवाले से है , और MATV न्यूज़ इसमें वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Related Post

DIBD-DIC Recruitment 2026: 50 हजार रुपये सैलरी वाली यंग प्रोफेशनल भर्ती, नोएडा में नौकरी का मौका, 8 पदों पर आवेदन शुरू

Posted by - August 7, 2026 0
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत कार्यरत डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) के डिजिटल इंडिया भाषिनी डिवीजन (DIBD) ने…

जम्मू-कश्मीर विस्फोट: फरीदाबाद में जब्त विस्फोटकों को संभालते समय हुए विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Posted by - November 15, 2025 0
श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में एक आकस्मिक विस्फोट हुआ , जिसमें कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल…

नीतीश कुमार की जेडीयू तीन घंटे बाद वोटों की गिनती में शीर्ष स्थान पर बरकरार

Posted by - November 14, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 लाइव अपडेट: मतगणना के तीन घंटे बाद, एनडीए 192 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।…

Bihar Election LIVE: बिहार में आज जारी होगा NDA का साझा मेनिफेस्टो, नेताओं की रैलियों में बारिश डाल सकती है खलल

Posted by - October 31, 2025 0
बिहार में आज भी विभिन्न दलों के नेताओं की रैलियां होगी। बारिश नेताओं की रैलियों में खलल डाल सकती है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *