दिल्ली बम ब्लास्ट पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- हमें पीएम मोदी पर पूरा विश्वास

66 0

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि जल्द ही यह पता चल जाएगा कि इस साजिश के पीछे कौन है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली ब्लास्ट पर बड़ा बयान दिया है।अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सभी जिम्मेदार लोगों को बेनकाब किया जाएगा और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सपा नेता अखिलेश ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने यह कहा है, तो हमें विश्वास है कि वह सच्चाई सामने लाएंगे और पता लगाएंगे कि राष्ट्रीय राजधानी के बीचों-बीच, उस जगह पर, जहां हम अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, जहां से प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं, इस हमले को किसने अंजाम दिया। इतनी बड़ी घटना उस जगह हुई जो हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है और निंदनीय है। हताहतों की संख्या दुर्भाग्यपूर्ण है… हमें बार-बार यह खुफिया विफलता क्यों मिलती है?

दिल्ली ब्लास्ट में घायल लोगों का बेहतर इलाज की मांग

इससे पहले यूपी के पर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली ब्लास्ट एक बेहद दुखद और गंभीर घटना है। इसकी हर पहलू से जांच की जाए। इस ब्लास्ट से देश की राजधानी में जो भय व्याप्त हुआ है, उससे जनता को उबारने के लिए तुरंत सुरक्षा प्रबंध किये जाएं। मृतकों के प्रति गहरी संवेदना। सभी घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज सुनिश्चित किया जाए।

सपा ने ‘विजन इंडिया’ पहल की घोषणा की 

वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘विजन इंडिया’ की शुरुआत की घोषणा की, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक, प्रगतिशील और समावेशी सोच से प्रेरित एक ‘नए भारत’ का निर्माण करना है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने युवा पीढ़ी की प्रशंसा की और उन्हें प्रगतिशील, सहिष्णु और समावेशी बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हम युवाओं के मुद्दों को अन्य मुद्दों से जोड़ना चाहते हैं और उनके साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।

यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि इस पहल के तहत पहला कार्यक्रम बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत आधुनिक भारत के लिए सपा के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Related Post

बिहार में छठ के सियासी रंग… चिराग के घर ‘दर्शन’ करने पहुंचे नीतीश तो बाकी नेताओं ने ऐसे की खरना पूजा

Posted by - October 28, 2025 0
बिहार में इस वक्त आस्था और सियासत का अद्भुत नजारा है|सीएम नीतीश कुमार भी तमाम कड़वाहटों को किनारे रख चिराग…

TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, ममता बनर्जी से दूरी बना रहे विधायक-सांसद, LoP विवाद ने बढ़ाया संकट

Posted by - June 6, 2026 0
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट का सामना करती नजर…

हैदराबाद से ज्यादा ‘बिहार’ पर क्यों फोकस हैं ओवैसी? तेलंगाना में 9 तो यहां 25 पर उतारे उम्मीदवार, जानिए सियासी समीकरण?

Posted by - November 11, 2025 0
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सिर्फ 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। बिहार विधानसभा…

बॉम्बे हाई कोर्ट का 22 साल बाद लोनावाला स्थित बंगला किरायेदार को खाली करने का आदेश

Posted by - November 15, 2025 0
मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने अहम फैसले में लोनावाला स्थित बंगले से 22 साल बाद किरायेदार को बंगला खाली करने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *