दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में दहशत, एक्सपर्ट ने कहा- ‘भारत कर सकता है कार्रवाई’

90 0

भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान के भीतर दहशत का माहौल है। पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इस ब्लास्ट में पाकिस्तान का नाम आता है तो भारत जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

दिल्ली में सोमवार की शाम को हुअ ब्लास्ट की जांच चल रही है। एक-एक कड़ी जोड़ी जा रही है। भारत सरकार ने या फिर किसी भी एजेंसी ने अभी तक डायरेक्ट पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है। हालांकि, पाकिस्तान में अभी से ही पैनिक शुरू हो गया है। पाकिस्तान के टीवी चैनल्स कल रात से ही बौखलाहट भरी रिपोर्टिंग कर रहे हैं और ये बताने की कोशिश कर रहे हैं इसमें पाकिस्तान का कोई रोल नहीं है। पाकिस्तान एक्सपर्ट ने कहा है कि हालात बिगड़ रहे हैं और पाकिस्तान को भारत की जवाबी कार्रवाई का डर है।

पाकिस्तान की सरकार डरी हुई है- आरजू काजमी

दिल्ली धमाकों के बाद पाकिस्तान की सरकार डरी हुई है। ये बात खुद पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी का कहना है। आरजू की मानें तो पाकिस्तान सरकार इस वक्त खौफ में है क्योंकि उसे डर है कि भारत पाकिस्तान को कठघरे में जरूर खड़ा करेगा। आरजू ने कहा- “दिल्ली वाले अटैक के बाद मामलात बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। एक बार फिर भारत की तरफ से खुलकर तो नहीं कहा गया है लेकिन इन्वेस्टिगेशन चल रही है और किसी किस्म का जाहिर है कोई सबूत मिला, कोई बात हुई तो भारत पाकिस्तान की तरफ इशारा कर सकता है. पाकिस्तान को कह सकता है। ऐसे में पाकिस्तान क्या करेगा? पाकिस्तान पहले ही घबरा गया है। पाकिस्तान की गवर्नमेंट पाकिस्तान की स्टेट इस वक्त इस डर खौफ में है कि कहीं भारत जो है वो फिर पाकिस्तान का नाम नहीं ले ले। हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच में जो टेंशन है, हम कोशिश कर रहे थे, हम दुआ कर रहे थे कि कुछ कम हो लेकिन वो एक बार फिर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है और असर है, वो यकीनन दोनों तरफ की जो मीडिया है उसपर साफ दिखाई देगा।”

पाकिस्तान ने अब तक दिल्ली धमाकों पर अफसोस नहीं जताया

पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने पाकिस्तान की शहबाज सरकार पर सवाल उठाए हैं। काजमी ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार ने अब तक दिल्ली धमाकों पर अफसोस नहीं जताया है। ऐसे में शक की सुई पाकिस्तान की तरफ क्यों ना जाए। काजमी ने कहा- “पाकिस्तान की तरफ से अभी तक गवर्नमेंट की तरफ से कोई ऐसा स्टेटमेंट नहीं दिया गया है जिसमें अफ़सोस जताया गया हो। दिल्ली में जो अटैक हुआ है उसके ऊपर यकीनन पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर को पाकिस्तान के स्टेट को फौरी तौर पर X के जरिये या किसी जरिये अफसोस का इजहार करना चाहिए था। इस तरह के Attacks पर जब तक आप ये नहीं जताएंगे कि आप इसमें शामिल नहीं हैं और आपको इस तरह की बातों में अफसोस है तो यकीनन दूसरी तरफ एक गलत मैसेज ही जाएगा। बहरहाल मासूम लोगों की जानें गई हैं और पाकिस्तान को इसके ऊपर ऑफिशियली जो है वो जरूर मैसेज देना चाहिए भारत को। ताकि उनको लगे कि हम उनके साथ हैं और हम इन चीज़ों को रोकने में भी उनके साथ हैं। लेकिन बहरहाल अब देखते हैं कि आपकी तरफ से क्या स्टेटमेंट आती है।”

अन्य पत्रकारों ने क्या कहा?

पाकिस्तान की एक और जर्नलिस्ट आलिया का कहना है कि पाकिस्तान में भी जब कोई वारदात होती है तो भारत पर इल्ज़ाम लगाया जाता है। तो फिर भारत, पाकिस्तान पर इल्जाम क्यों ना लगाए। दोनों तरफ से ऐसा ही तो होता आया है। आलिया ने कहा- “मैं देख रही थी कि क्या पाकिस्तान की तरफ से इसका कोई जवाब दिया जा रहा है या पाकिस्तान का मीडिया इसपर जवाब दे रहा है तो नहीं और जाहिर है कि प्रवक्ता इसपर तो उस वक़्त तक जवाब नहीं देंगे जब तक कि इंडिया की गवर्नमेंट की तरफ से या अथॉरिटी की तरफ ये नहीं कहा जाता कि भई इसके अंदर इसका हाथ है। पाकिस्तान के एक और जर्नलिस्ट साबिर शाकिर ने भी कहा है कि दिल्ली धमाकों का इल्ज़ाम पाकिस्तान पर ही आएगा।

पाकिस्तान में पैनिक क्यों?

दिल्ली में ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में पैनिक बटन क्यों दब गया है? इसकी वजह है कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद साफ कर दिया था कि अब आतंकी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी आतंकी हमले को भारत पर हमला माना जाएगा। इसका उसी तरह से जवाब दिया जाएगा। यही वजह है पाकिस्तानी मीडिया से लेकर पाकिस्तानी एक्सपर्ट तक घबराए हुए हैं। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर सरकार कितनी सख्त है ये आज पीएम मोदी ने साफ कर दिया। पीएम मोदी ने कहा है कि इस ब्लास्ट की साजिश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

घबराहट की एक और खास वजह

पाकिस्तान में क्यों घबराहट मची है इसकी एक और वजह है कि इस वक्त पाकिस्तान बॉर्डर पर युद्ध की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान बॉर्डर पर भारत के तोप गरज रहे हैं, विमान बम बरसा रहे हैं। जैसलमेर से लेकर सरक्रीक तक एक्सरसाइज त्रिशूल चल रहा है। इस ऑपरेशन के तहत आज मरु ज्वाला चल रही है जिसके तहत रेगिस्तान में टैंक और अपाचे हेलीकॉप्टर दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करने का अभ्यास कर रहे हैं। कल अखंड प्रहार के तहत हाईवे लैंडिंग और ड्रोन हमले होंगे। पाकिस्तान को लग रहा है कि भारत के टैंक पहले से ही बॉर्डर पर हैं। ये कभी भी सीमा पार कर पाकिस्तान में घुस सकते हैं।

Related Post

ब्रिटेन के जल क्षेत्र में घुसा रूसी जहाज, रॉयल एयर फोर्स के पायलट पर दागे लेजर, रक्षा मंत्री ने पुतिन को दी चेतावनी

Posted by - November 22, 2025 0
ब्रिटेन ने रूस को एक जासूसी जहाज को लेकर चेतावनी जारी की। उसने कहा कि जहाज को स्कॉटलैंड के उत्तर…

हसीना पर आईसीटी का फैसला: बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा

Posted by - November 17, 2025 0
बांग्लादेश ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल पर सोमवार (17 नवंबर, 2025) को  अंतर्राष्ट्रीय अपराध…

बीजेपी सांसद हेमांग जोशी ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, ‘एकता मार्च’ में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Posted by - November 26, 2025 0
बीजेपी सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर सरदार…

‘ईरान फेक न्यूज फैला रहा है, परमाणु निरीक्षण पर हमेशा के लिए राजी’: ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी दी राहत की खबर

Posted by - June 23, 2026 0
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान लंबे समय तक और उच्चतम स्तर के परमाणु निरीक्षण (न्यूक्लियर…

ईरान से तेल व्यापार पर और सख्त हुए ट्रंप, भारत की 2 कंपनियों और दो कारोबारियों पर लगा दिए प्रतिबंध

Posted by - November 21, 2025 0
अमेरिका का आरोप है कि दोनों भारतीय कंपनियों ने ऐसे नेटवर्क में भाग लिया जिसने अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करके…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *