27% की बढ़त के साथ बंद हुए टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर, शेयर बाजार में आज लिस्ट हुई थी कंपनी

68 0

बीएसई पर टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर 26.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 330.25 रुपये पर लिस्ट हुए थे।

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (TMCV) के शेयर बुधवार को शेयर बाजार में अपने इश्यू प्राइस की तुलना में 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ लिस्ट हुए। TMCV के शेयर, टाटा मोटर्स द्वारा अपने बिजनेस को दो अलग यूनिट्स में बांटने के एक महीने से भी ज्यादा समय बाद लिस्ट हुए हैं। पैसेंजर कार बिजनेस यूनिट- टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) के शेयर 14 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयरों ने एनएसई पर अपने निर्धारित मूल्य से 28.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 335 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बुधवार को कारोबार के दौरान TMCV के शेयर एनएसई पर 32.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 345 रुपये के भाव पर पहुंच गए थे और अंत में 26.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 330 रुपये के भाव पर बंद हुए।

बीएसई पर 26.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ लिस्ट हुए थे कंपनी के शेयर

बीएसई पर टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के शेयर 26.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 330.25 रुपये पर लिस्ट हुए थे। आज कारोबार के दौरान ये बीएसई पर 32.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 346.75 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि, अंत में ये 25.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 327.65 रुपये पर बंद हुए। आज कारोबार के अंत में एनएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 1,21,516.94 करोड़ रुपये था। टाटा मोटर्स का डीमर्जर 1 अक्टूबर को लागू हुआ था। कंपनी ने पिछले साल अपने पैसेंजर कार और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस को दो अलग-अलग बिजनेस में बांटने की घोषणा की थी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों ने गिरावट के साथ बंद किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, आज टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। बुधवार को बीएसई पर TMPV के शेयर 5.20 रुपये (1.28%) की बढ़त के साथ 402.30 रुपये के भाव पर बंद हुए। मंगलवार को 407.50 रुपये के भाव पर बंद हुए कंपनी के शेयर आज मामूली बढ़त के साथ 407.75 रुपये के भाव पर खुले थे। कारोबार के दौरान, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर 401.80 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 411.35 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। एनएसई पर भी TMPV के शेयर आज 5.30 रुपये (1.30%) के नुकसान के साथ 402.30 रुपये पर बंद हुए। एनएसई पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स का मौजूदा मार्केट कैप 1,48,150.17 करोड़ रुपये है।

Related Post

‘अमेरिकी वर्कर्स को ट्रेन करो और घर जाओ…’ ट्रंप सरकार का नया H-1B वीजा प्लान; भारतीय IT प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा असर!

Posted by - November 13, 2025 0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई वीजा पॉलिसी ने एक बार फिर भारतीय IT सेक्टर को चिंतित कर दिया है।…

रिलायंस ने बनाई नई AI कंपनी, फेसबुक ने हाथों-हाथ खरीद ली 30 प्रतिशत हिस्सेदारी- जानें डिटेल्स

Posted by - October 27, 2025 0
REIL एआई सर्विस का डेवलपमेंट, मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन करेगा। जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट के अनुसार, रिलायंस एंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड में रिलायंस…

आठवें वेतन आयोग को मंजूरी, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? बेसिक, DA और HRA का कैलकुलेशन समझ लें

Posted by - October 28, 2025 0
सैलरी के कैलकुलेशन के लिए हम फिटमेंट फैक्‍टर को 1.96  मानकर कैलकुलेट कर सकते हैं. इसके मुताबिक न्‍यूनतम बेसिक सैलरी…

अक्टूबर में इस म्यूचुअल फंड्स पर निवेशकों का आया दिल, ₹1.6 लाख करोड़ का इनफ्लो हुआ दर्ज

Posted by - November 26, 2025 0
जानकार का कहना है कि आने वाले समय में भी निवेश का अधिकांश प्रवाह लिक्विड, मनी मार्केट और हाई-क्वालिटी एक्रूअल…

1 नवंबर से लागू होंगे SBI कार्ड के नए नियम, इन ट्रांजेक्शन पर लगेगा एक्स्ट्रा 1% चार्ज; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Posted by - October 30, 2025 0
SBI कार्ड का नया चार्ज स्ट्रक्चर डिजिटल ट्रांजेक्शन पर कंट्रोल लाने की दिशा में कदम है, लेकिन आम ग्राहकों के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *