₹58,000 की महाबचत! ₹1.30 लाख वाला Samsung Galaxy S25 Ultra अब करीब ₹72,000 में खरीदने का मौका

24 0

सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra इस समय भारी छूट के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। लॉन्च के समय ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह प्रीमियम स्मार्टफोन अब डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस के बाद करीब ₹72,000 के बजट में खरीदा जा सकता है।

Amazon पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर Samsung Galaxy S25 Ultra फिलहाल ₹94,977 में लिस्टेड है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹35,022 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।

बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत

यदि आपके पास Amazon Pay ICICI Bank Credit Card है, तो आपको लगभग ₹2,849 का अतिरिक्त कैशबैक या इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग ₹92,128 रह जाती है।

एक्सचेंज ऑफर का फायदा

इस डील का सबसे बड़ा आकर्षण एक्सचेंज ऑफर है। Amazon पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹39,000 तक का एक्सचेंज बोनस दे रहा है। उदाहरण के तौर पर, Apple iPhone 13 को एक्सचेंज करने पर करीब ₹22,500 तक की वैल्यू मिल सकती है। ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग ₹72,477 तक पहुंच सकती है।

हालांकि, अंतिम एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

  • 6.9 इंच Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस
  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर
  • 16GB तक RAM
  • Galaxy AI फीचर्स
  • 200MP प्राइमरी कैमरा
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 50MP पेरिस्कोप कैमरा (5x ऑप्टिकल ज़ूम)
  • 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ज़ूम)
  • 8K वीडियो रिकॉर्डिंग
  • 5000mAh बैटरी
  • 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

खरीदने से पहले ध्यान रखें

यह कीमत सभी ऑफर्स, बैंक बेनिफिट और एक्सचेंज वैल्यू को जोड़कर निकाली गई अनुमानित प्रभावी कीमत है। ऑफर्स समय, लोकेशन, स्टॉक और डिवाइस की एक्सचेंज स्थिति के अनुसार बदल सकते हैं।

Related Post

21 की उम्र में छोड़ा कॉलेज, 25 में बने अरबपति! SpaceX की $60 बिलियन डील से चमकी अमन सांगर की किस्मत

Posted by - June 17, 2026 0
महज 25 साल की उम्र में भारतीय मूल के टेक उद्यमी Aman Sanger दुनिया के सबसे युवा अरबपतियों में शामिल…

छठ पूजा से चमकेगी अर्थव्यवस्था: 38,000 करोड़ के व्यापार का अनुमान, बाजारों में उमड़ा श्रद्धा और स्वदेशी का संगम

Posted by - October 25, 2025 0
सूर्य उपासना और स्वच्छता का पर्व छठ पूजा इस बार केवल आस्था का नहीं, बल्कि आर्थिक समृद्धि का भी प्रतीक…

Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान पर कर रहे कारोबार

Posted by - November 20, 2025 0
सेंसेक्स के शेयरों  में अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एमएंडएम, टाइटन, बीईएल, एचयूएल,…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *