Anta By Election Result 2025: राजस्थान की अंता सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने मारी बाजी, जानें कितने अंतरों से बनें विजयी

87 0

Anta By Election Result 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है और यहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने बाजी मार ली है। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजें आज सामने आ गए हैं। सुबह वोटों की गिनती शुरु हुई और अब नतीजे भी आ गए हैं। आपको बता दें कि अंता सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कंवरलाल मीणा को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण खाली हुई थी। इसके बाद यहां 11 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। मंगलवार को हुए मतदान में 80.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। आइए अब आपको बताते हैं कि वोटों की गिनती पूरी होने के बाद इस सीट से कौन जीता और कितना अंतर रहा।

अंता में कांग्रेस उम्मीदवार ने मारी बाजी

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने मोरपाल सुमन को उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया चुनाव मैदान में थे। इस उपचुनाव में किस्मत आजमा रहे कुल 15 उम्मीदवारों में निर्दलीय नरेश मीणा भी शामिल थे। अब आपको बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने जीत कर ली है और भाजपा के उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 15 हजार 612 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। आपको बता दें कि प्रमोद जैन भाया को इस चुनाव में कुल 69,571 वोट मिले और मोरपाल को 53,800 वोट मिले थे।

यहां देखें चुनाव

अंता विधानसभा सीट पर कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को 69571 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के मोरपाल सुमन रहे जिन्हें 53959 वोट मिले। इसके बाद तीसरे नंबर पर निर्दलीय नरेश मीना रहे जिन्हें 53800 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने 15612 वोटों से अंता सीट पर उपचुनाव को जीत लिया।

Related Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले CM मोहन यादव की अपील, आयुष मंत्रालय के ऑनलाइन योग सत्र से जुड़ने का आग्रह

Posted by - June 11, 2026 0
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष संदेश जारी…

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: आज रात तक तबादले, इंदौर मेट्रो की लागत ₹12,900 करोड़, स्वास्थ्य नीति 2026 को मंजूरी

Posted by - June 16, 2026 0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। बैठक…

नीतीश अब सीएम बनने वाले नहीं, इसलिए दूसरों के गले में डाल रहे माला… कैमूर में अखिलेश यादव का तंज

Posted by - November 4, 2025 0
कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एनडीए पर जमकर…

लखनऊ मेट्रो का मेगा विस्तार: 10 नए रूट का ऐलान, बाराबंकी से उन्नाव और मोहनलालगंज तक पहुंचेगी मेट्रो

Posted by - June 17, 2026 0
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क के बड़े विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो…

मेरी योग्यता को मेरे परिवार से मत जोड़िए, भले ही अब मंत्री हूं लेकिन राजनीति में नया नहीं” बोले उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश

Posted by - November 24, 2025 0
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और नए-नए मंत्री बने दीपक प्रकाश ने कहा है कि मेरी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *