राजस्थान में ठिठुरन की शुरुआत, सीकर में कंपकंपी! अगले 3 दिन तक इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

90 0

राजस्थान में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से काफी नीचे बने रहने की संभावना है, जिससे कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा।

जयपुर: राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण राजस्थान के अलवर, नागौर, सिरोही, सीकर, करौली, दौसा, लूणकरणसर में पारा सिंगल डिजिट में आ गया। मौसम विज्ञान केंद्र-जयपुर के अनुसार राज्य के कई भागों में आने वाले दिनों में शीतलहर चलने के आसार हैं।

अब कड़ाके की ठंड के लिए रहे तैयार

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 8.3 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। यह सामान्य से लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस कम है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 8.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.4 डिग्री कम) रहा। इसके अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया गया। राज्य में आगामी तीन दिन यानी 13 से 15 नवंबर तक सीकर व झुंझुनू जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं।

उत्तर भारत में गिरेगा पारा

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अब ठंड पड़ने लगी है। लोगों ने सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने और दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडक बने रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर के असर से लोग ठिठुरन महसूस करेंगे।

 

Related Post

भरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Posted by - June 20, 2026 0
बिहार के भोजपुर जिले में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था को झकझोर…

पटना की शहरी सीटों पर घटता मतदान प्रतिशत, क्या बीजेपी के गढ़ में सेंध की उम्मीद जगा रहा है विपक्ष?

Posted by - October 28, 2025 0
पटना के सेंट्रल में कुम्हरार विधानसभा चुनाव में सन 2020 में कुल मतदान करीब 35.73 % रहा और बीजेपी महज़…

दिल्ली में 3-4 दिन बंद रहेगा आश्रम चौक का हिस्सा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Posted by - June 16, 2026 0
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने…

बंगाल में SIR को लेकर चुनाव आयोग से मिला BJP डेलिगेशन, मालवीय बोले- BLO पर दबाव बना रही है प्रदेश सरकार

Posted by - November 27, 2025 0
भारत के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के संबंध में कोलकाता पुलिस कमिश्नर…

हैदराबाद से ज्यादा ‘बिहार’ पर क्यों फोकस हैं ओवैसी? तेलंगाना में 9 तो यहां 25 पर उतारे उम्मीदवार, जानिए सियासी समीकरण?

Posted by - November 11, 2025 0
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सिर्फ 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। बिहार विधानसभा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *