Tarn Taran bypoll results: तरनतारन में AAP ने पास की अग्निपरीक्षा, हरमीत सिंह संधू ने भारी वोटों से दर्ज की जीत

69 0

पंजाब के तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने शिरोमणि अकाली दल की महिला उम्मीदवार को हराया है। आम आदमी पार्टी ने 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने जीत दर्ज कर ली है। चुनाव आयोग ने आप के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू की जीत की घोषणा कर दी है। संधू ने शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर को हराया है।

12091 वोटों से AAP उम्मीदवार ने दर्ज की जीत

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, हरमीत सिंह संधू को 42649 वोट मिले हैं। शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सुखविंदर कौर को 30558 वोट मिले हैं। तरनतारन में आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 12091 वोटों से जीत दर्ज की है।

16 राउंड की मतगणना हुई पूरी

तरनतारन से विधायक पद के लिए कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। तरनतारन उपचुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई थी। 16 राउंड की मतगणना पूरी हो गई।

इस सीट पर 60.95 प्रतिशत हुआ था मतदान

मंगलवार को हुए मतदान में 60.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। आम आदमी पार्टी के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के जून में निधन के बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इसके चलते यहां पर उपचुनाव कराया गया। इसका परिणाम भी आ गया है।

Related Post

MP News: सतना में माल्यार्पण के दौरान क्रेन में फंसे बीजेपी सांसद, नीचे उतरते ही ऑपरेटर को जड़ा थप्पड़

Posted by - October 31, 2025 0
मध्य प्रदेश के सतना में बीजेपी सांसद गणेश सिंह माल्यार्पण के दौरान क्रेन में फंस गए। तकनीकी खराबी के कारण…

उत्तराखंड में कार और ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार भिड़ंत, नेपाली महिला की मौत, चार घायल

Posted by - November 15, 2025 0
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में सिरौली के पास आज शनिवार 15 नवंबर सुबह को भीषण…

खेसारी लाल या बीजेपी… छपरा में इस तीसरे कैंडिडेट के प्रदर्शन पर टिकी है आरजेडी की नजर

Posted by - November 4, 2025 0
बिहार के छपरा विधानसभा क्षेत्र में इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है, जहां भोजपुरी सुपरस्टार…

नामांकन में सिक्कों की बारिश! अकोला चुनाव में 5 और 10 रुपये लेकर पहुंचा उम्मीदवार

Posted by - December 30, 2025 0
अकोला में नगरसेवक पद के लिए नामांकन भरने पहुंचे उम्मीदवार ने जमानत राशि के तौर पर पांच और 10 रुपये…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *