इस कंपनी को NHAI से मिला 9270 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, शेयरों में दिख सकता है एक्शन

100 0

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स द्वारा प्रायोजित एक प्राइवेट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट है।

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को उत्तर प्रदेश में NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से 9270 करोड़ रुपये की अग्रिम लागत पर एक टोल ऑपरेशन और ट्रांसफर (TOT) प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को ये जानकारी दी। ये प्रोजेक्ट पहले ही घोषित किए गए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ऐसेट मॉनेटाइजेशन प्रोग्राम का हिस्सा है। प्रोजेक्ट के मैनेजर आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स ने बताया कि आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को NHAI से यूपी में NH-27 पर लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर कॉरिडोर और NH-731 पर लखनऊ-वाराणसी कॉरिडोर के लिए 20 साल के रेवेन्यू पर आधारित अवधि वाला अनुबंध-पत्र मिला है।

टीओटी सेक्टर में कंपनी के पास होगी 42 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र डी. माहिस्कर ने कहा, ”इस धार्मिक पर्यटन गलियारे के महत्व को देखते हुए, टीओटी 17 प्रोजेक्ट हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ, आईआरबी प्लेटफॉर्म अब टीओटी सेक्टर में 42 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर काबिज हो गया है।” बताते चलें कि आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स द्वारा प्रायोजित एक प्राइवेट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट है। भारत में सबसे बड़े एकीकृत निजी टोल रोड और राजमार्ग इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर के रूप में, आईआरबी के पास अपनी मूल कंपनी और दो इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट के माध्यम से 12 राज्यों में 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का परिसंपत्ति आधार है।

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर

शुक्रवार को आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर बीएसई पर 0.56 रुपये (1.32%) की बढ़त के साथ 42.91 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। हालांकि, कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई से काफी नीचे और 52 वीक लो के काफी करीब कारोबार कर रहे हैं। बीएसई पर आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयरों का 52 वीक हाई 61.98 रुपये है और इसका 52 वीक लो 40.54 रुपये है। बीएसई के मुताबिक, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स का मौजूदा मार्केट कैप 25,913.35 करोड़ रुपये है। जानकारों का मानना है कि आज की इस खबर के बाद, सोमवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।

Related Post

कच्चे तेल में बड़ी उछाल का खतरा! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए कौन-कौन से सेक्टर होंगे प्रभावित

Posted by - July 24, 2026 0
Crude Oil Price Hike: $120 तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल से लेकर हवाई सफर, FMCG और ऑटो सेक्टर…

E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- ‘पेट्रोल पंप पर मिला हर शख्स परेशान’

Posted by - July 12, 2026 0
ई-20 पेट्रोल को लेकर सियासी बहस लगातार तेज होती जा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

सोना-चांदी ने बदली चाल! गिरावट के बाद लौटी तेजी, गोल्ड 1.42 लाख के करीब पहुंचा

Posted by - June 25, 2026 0
घरेलू सर्राफा और कमोडिटी बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को हैरान कर दिया। बाजार खुलते…

Small Saving Schemes: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट को भूल जाइए! यहां मिल रही हैं 8.2% तक की ब्याज दरें, जानें 5 सबसे बढ़िया स्कीम

Posted by - November 15, 2025 0
अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो स्मॉल सेविंग स्कीम आपके लिए सबसे…

IIT दिल्ली की 2 इंजीनियर बेटियों ने बनाया 565 करोड़ का स्टार्टअप, डेयरी किसानों की बदल रही किस्मत

Posted by - July 24, 2026 0
IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली नीतू यादव और कीर्ति जांगड़ा ने अपनी सोच और नवाचार के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *