कम से कम 32 लोगों की मौत से दहला ये देश, भयानक भीड़ के कारण ढह गया था खदान का पुल

82 0

अफ्रीकी देश में भयानक भीड़ के कारण एक खदान का पुल ढह गया। इस कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। ये घटना दक्षिण-पूर्वी कांगो में एक तांबा और कोबाल्ट खदान में हुई है।

अफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा ही दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक खदान में पुल ढहने के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पुल ढहने का हादसा दक्षिण-पूर्वी कांगो में शनिवार को हुआ है। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने मृतकों की संख्या 32 बताई है लेकिन रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कहा गया कि कम से कम 40 लोगों की जान गई है।

कैसे हुआ हादसा?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये हादसा तांबा और कोबाल्ट खदान में अत्यधिक भीड़ के कारण एक पुल ढहने के कारण इतने ज्यादा लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने बताया है कि लुआलाबा प्रांत के मुलोंडो में कलांडो खदान का पुल शनिवार को ढह गया। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने बताया-  “भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण खदान में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद अवैध उत्खननकर्ता खदान में जबरन घुस गए।”

रिपोर्ट में क्या सामने आया?

रविवार को कांगो की कारीगरी और लघु-स्तरीय खनन सहायता एवं मार्गदर्शन सेवा ने एक रिपोर्ट जारी की। इसमें उन्होंने बताया है कि घटनास्थल पर सैनिकों की ओर से गोलीबारी की गई थी। इस कारण से खनिकों में दहशत फैल गई और वे पुल की ओर भागे थे। ऐसे में पुल ढह गया और वे सभी एक दूसरे के ऊपर गिर गए और बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि खदान में सैनिकों की उपस्थिति ‘वाइल्डकैट’ खनिकों (संचालन को व्यवस्थित करने के लिए गठित एक सहकारी संस्था) और स्थल के कानूनी संचालकों के बीच विवाद का केंद्र रही है।

Related Post

अमेरिकी चुनौतीपूर्ण शारीरिक श्रम से बचते हैं: एच-1बी वीज़ा विवाद पर एलन मस्क

Posted by - November 19, 2025 0
एच-1बी वीज़ा विवाद:सोमवार को, एलन मस्क ने एच-1बी वीजा पर चल रही बहस के दौरान नई आलोचना का सामना किया,…

चीन ने सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया नया संचार परीक्षण उपग्रह

Posted by - October 24, 2025 0
चीन ने गुरुवार को हैनान प्रांत के वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से एक नया संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष…

‘गोबल, तुम्हें माफी दी जाती है’, ट्रंप ने 2 टर्की पक्षियों को किया माफ, जानें क्या है यह परंपरा

Posted by - November 26, 2025 0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थैंक्सगिविंग से पहले व्हाइट हाउस की परंपरा निभाते हुए वाडल और गोबल नाम के…

नेपाल के बाद अब एक अमेरिकी देश में Gen-Z प्रोटेस्ट ने हिला दी सरकार, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Posted by - November 17, 2025 0
नेपाल के बाद अब अमेरिका के एक पड़ोसी देश में जेन-जेड आंदोलन ने रफ्तार पकड़ ली है। सरकार की नीतियों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *