एलन मस्क ने बेटे का नाम रखा शेखर, पार्टनर के भारत से खास कनेक्शन का भी किया जिक्र

87 0

अरबपति करोबारी एलन मस्क ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उनके एक बेटे का मिडिल नाम ‘शेखर’ है, जो मशहूर भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के सम्मान में रखा गया है।

न्यूयॉर्क:  SpaceX के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि उनकी साथी शिवोन जिलिस आधी भारतीय हैं और उन्होंने अपने एक बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा है। मस्क ने जीरोधा के कोफाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट पर ये बात कही है। जिलिस और मस्क के 4 बच्चे हैं। ज़िलिस मस्क की एक कंपनी न्यूरालिंक में ‘ऑपरेशन्स और स्पेशल प्रोजेक्ट्स’ में निदेशक हैं।

मस्क ने क्या कहा?

मस्क ने जिरोधा के सह संस्थापक निखिल कामथ के कार्यक्रम ‘पीपुल बाय डब्ल्यूटीएफ’ में साक्षात्कार में कहा, ‘‘जिलिस से मेरा एक बेटा है, उसका मध्य नाम चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा गया है।’’ एस चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी खगोल भौतिक विज्ञानी थे, जिन्हें ‘‘तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं पर उनके सैद्धांतिक अध्ययनों’’ को लेकर 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

जिलिस के बारे में क्या बोले मस्क?

यह पूछे जाने पर कि क्या जिलिस भारत में रही हैं, इस पर मस्क ने कहा जब वह छोटी थीं तभी उन्हें गोद ले लिया गया था और वह कनाडा में पली बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनके पिता विश्वविद्यालय में पढ़ने आए थे, या कुछ ऐसा ही रहा होगा। मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उन्हें (जिलिस) गोद लिया गया है।’’

शिवॉन जिलिस के बारे में  ये बातें बोली ?

शिवोन जिलिस लंबे समय से टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने 2017 में न्यूरालिंक जॉइन किया और वर्तमान में कंपनी की डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स हैं। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की और आइस हॉकी टीम में गोल कीपर भी रहीं। इसके बाद उन्होंने IBM और Bloomberg में काम किया और फिर वेंचर कैपिटल में कदम रखा। 2016 में उन्होंने AI पर फोकस किया और OpenAI से जुड़ीं, जहां वह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सबसे युवा सदस्य बनीं।

मस्क ने भारतीय पेशेवरों की तारीफ

इसी पॉडकास्ट में मस्क ने अमेरिका में भारतीय पेशेवरों की भूमिका को जमकर सराहा। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि अमेरिका को प्रतिभाशाली भारतीयों से बहुत लाभ हुआ है।’ H-1B वीजा पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह कहना सही होगा कि H-1B कार्यक्रम का कुछ दुरुपयोग हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि,  ‘मुझे नहीं लगता कि हमें H-1B कार्यक्रम को बंद कर देना चाहिए। मुझे लगता है कि ऐसा करना वास्तव में बहुत बुरा होगा।’

Related Post

सरकारी शटडाउन से अमेरिका के बिगड़े हालात, सुप्रीम कोर्ट ने SNAP को लेकर जारी किया Emergency ऑर्डर

Posted by - November 8, 2025 0
ट्रंप प्रशासन ने संघीय अदालत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में तर्क दिया था कि जज ने एसएनएपी लाभों को पूर्ण…

कफ़ाला सिस्टम क्या है, और खाड़ी देशों में भारतीय कामगार कैसे होते हैं इससे प्रभावित

Posted by - October 23, 2025 0
सऊदी अरब ने दशकों पुराने ‘कफ़ाला सिस्टम’ (Kafala System) को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह सिस्टम लंबे समय से…

पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’: 2025 में इन देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान

Posted by - December 19, 2025 0
पीएम मोदी को नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस, बारबाडोस और इथियोपिया में सर्वोच्च सम्मान से…

Bangladesh News: शेख हसीना को बांग्लादेश कोर्ट ने घोषित किया फरार, CID ने अखबारों में छापा नोटिस

Posted by - November 1, 2025 0
Sheikh Hasina declared Fugitive: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फरार घोषित कर दिया गया है. बांग्लादेश में देशद्रोह…

कोरिया का सुनहरा रहस्य… आज भी चमकदार है 1500 साल पुराना चेओनमाचोंग क्राउन, ट्रंप को मिली ‘फर्स्‍ट कॉपी’

Posted by - October 30, 2025 0
यह मुकुट करीब 32 सेंटीमीटर ऊंचा और 19 सेंटीमीटर चौड़ा है. इसमें शुद्ध सोना, जेड और बाकी कीमती पत्थरों का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *