इंडोनेशिया के सुमात्रा में भीषण बाढ़ में गई 300 से ज्यादा लोगो की जान , भोजन और पानी के लिए दुकानों की लूट

93 0

इंडोनेशिया में भीषण बारिश और बाढ़ में 300 से ज्यादा मौतें होने के बाद अब लोगों के लिए खाने-पीने के भी भटकना पड़ रहा है । इस कारण लोग बंद पड़ी दुकानों में तोड़-फोड़ कर लूटपाट कर रहे हैं।

मेदान (उत्तरी सुमात्रा): इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर पिछले एक सप्ताह से जारी भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने अब तक 303 लोगों की जान ले ली है, जबकि सैकड़ों अभी भी लापता हैं। अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। बाढ़ ने उत्तरी सुमात्रा के सिबोल्गा शहर और मध्य तपनौली जिले को सबसे ज्यादा तबाह किया है। पूरा इलाका कीचड़ और मलबे में डूबा हुआ है। सड़कें टूट गईं, पुल बह गए, बिजली और मोबाइल नेटवर्क ठप हैं, जिससे कई गाँव पूरी तरह दुनिया से कट गए हैं। ऐसे में भोजन-पानी की लोगों तक आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

खाने-पीने के लिए दुकानों को लूट रहे है लोग

सबसे चिंताजनक खबर यह है कि भोजन और पीने के पानी की भारी किल्लत के चलते स्थानीय लोग जीवित रहने के लिए लूटपाट करने पर मजबूर हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग कमर-कमर पानी में चलकर बंद पड़ी दुकानों और गोदामों में घुस रहे हैं, चावल, दवाइयां, गैस सिलेंडर और जरूरत का सामान लेकर भाग रहे हैं। कुछ लोग टूटे शीशे और लोहे के अवरोधक पार करके भी अंदर पहुँच गए।

पुलिस ने मामले देखते हुवे बढ़ाई सुरक्षा

उत्तरी सुमात्रा पुलिस के प्रवक्ता सीनियर कमिश्नर फेरी वालिंटुकन ने रविवार को बताया, “शनिवार शाम से लूटपाट की कई घटनाएं सामने आई हैं। लोग भूख और प्यास से परेशान हैं। राहत सामग्री अभी तक प्रभावित इलाकों तक नहीं पहुंच पाई है, इसलिए लोग मजबूरी में ऐसा कर रहे हैं। हम समझते हैं कि वे डर के माहौल में हैं और सोच रहे हैं कि शायद मदद कभी नहीं आएगी। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल लूटपाट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही, क्योंकि हालात बेहद नाजुक हैं।

35000 लोग अपने घर को छोड़ने को मजबूर

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के अनुसार, करीब 35000 लोग बेघर हो चुके हैं और अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं। हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री डाली जा रही है, लेकिन खराब मौसम और बादलों की वजह से बचाव कार्यों में भारी रुकावट आ रही है।राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियान्तो ने रविवार को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अतिरिक्त सेना व राहत दल भेजने का आदेश दिया है।

Related Post

बांग्लादेश की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 1500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर हुईं राख

Posted by - November 27, 2025 0
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के कोराइल स्लम में लगी भीषण आग ने 1500 से अधिक झुग्गियों को राख कर दिया,…

4 चूहों और 3 एस्ट्रोनॉट्स को लेकर चीन का ‘शेनझोउ-21’ यान पहुंचा अंतरिक्ष, बनाया तेज गति का रिकॉर्ड

Posted by - November 1, 2025 0
चीन ने अपने 3 एस्ट्रोनॉट्स को 4 चूहों के साथ में अंतरिक्ष की यात्रा करने भेजा है। चीन इनके माध्यम…

रणनीतिक नियंत्रण की कहानी: कैसे चीन ने कदम-दर-कदम दुनिया के महत्वपूर्ण खनिजों पर कर लिया कब्ज़ा

Posted by - October 28, 2025 0
पिछले कुछ वर्षों में चीन ने वैश्विक स्तर पर “महत्वपूर्ण खनिजों” पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है — यह…

बलूचिस्तान में बगावत की आग भड़कने से दहशत में पाकिस्तान, लगाया इंटरनेट पर बैन

Posted by - November 13, 2025 0
बलूचिस्तान में बढ़ता असंतोष और अचानक भड़की आग पाकिस्तान का सबसे बड़ा और संसाधनों से भरपूर प्रांत—बलूचिस्तान—एक बार फिर उथल-पुथल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *