कम से कम 32 लोगों की मौत से दहला ये देश, भयानक भीड़ के कारण ढह गया था खदान का पुल

101 0

अफ्रीकी देश में भयानक भीड़ के कारण एक खदान का पुल ढह गया। इस कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। ये घटना दक्षिण-पूर्वी कांगो में एक तांबा और कोबाल्ट खदान में हुई है।

अफ्रीकी देश कांगो में एक बड़ा ही दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक खदान में पुल ढहने के कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पुल ढहने का हादसा दक्षिण-पूर्वी कांगो में शनिवार को हुआ है। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने मृतकों की संख्या 32 बताई है लेकिन रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कहा गया कि कम से कम 40 लोगों की जान गई है।

कैसे हुआ हादसा?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये हादसा तांबा और कोबाल्ट खदान में अत्यधिक भीड़ के कारण एक पुल ढहने के कारण इतने ज्यादा लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने बताया है कि लुआलाबा प्रांत के मुलोंडो में कलांडो खदान का पुल शनिवार को ढह गया। प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने बताया-  “भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण खदान में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद अवैध उत्खननकर्ता खदान में जबरन घुस गए।”

रिपोर्ट में क्या सामने आया?

रविवार को कांगो की कारीगरी और लघु-स्तरीय खनन सहायता एवं मार्गदर्शन सेवा ने एक रिपोर्ट जारी की। इसमें उन्होंने बताया है कि घटनास्थल पर सैनिकों की ओर से गोलीबारी की गई थी। इस कारण से खनिकों में दहशत फैल गई और वे पुल की ओर भागे थे। ऐसे में पुल ढह गया और वे सभी एक दूसरे के ऊपर गिर गए और बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि खदान में सैनिकों की उपस्थिति ‘वाइल्डकैट’ खनिकों (संचालन को व्यवस्थित करने के लिए गठित एक सहकारी संस्था) और स्थल के कानूनी संचालकों के बीच विवाद का केंद्र रही है।

Related Post

ट्रंप ने लैटिन अमेरिका में भेजा एयरक्रॉफ्ट कैरियर, कहीं ये नए युद्ध की आहट तो नहीं…!

Posted by - October 25, 2025 0
इस क्षेत्र में बढ़ते अमेरिकी हमलों ने नई अटकलों को जन्म दिया है कि ट्रंप प्रशासन ड्रग्स की तस्करी को…

G 20 शिखर सम्मेलन 2025 के लिए जोहान्सबर्ग पहुंचे पीएम मोदी कर रहे ताबड़तोड़ मीटिंग, जानिए किनसे मिले

Posted by - November 22, 2025 0
जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री मोदी ने…

दुनिया के सबसे उम्रदराज इस लीडर ने फिर जीता राष्ट्रीय चुनाव, 92 साल की उम्र में 8वीं बार बने कैमरून के राष्ट्रपति

Posted by - November 7, 2025 0
याओंडे (कैमरून): कैमरून की राजधानी याउंडे में बुधवार को एक ऐतिहासिक क्षण घटित हुआ। दुनिया के सबसे उम्रदराज राज्य प्रमुख 92…

शेख हसीना ने मीडिया से बात क्यों की… बांग्लादेश ने भारत के सामने उठाया सवाल तो नई दिल्ली से मिला तगड़ा जवाब

Posted by - November 13, 2025 0
पिछले कुछ दिनों में, शेख हसीना ने कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और भारतीय मीडिया संस्थानों को इंटरव्यू दिए हैं. इसपर बांग्लादेश…

ट्रंप और जिनपिंग की बैठक में टिकटॉक पर नहीं हो सका कोई फैसला, मुद्दे को सुलझाने के लिए US के साथ काम करेगा चीन

Posted by - October 31, 2025 0
दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के बीच हुई द्विपीक्षीय वार्ता के दौरान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *