मुंबई में सोमवार को बड़ी संख्या में वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों में सीएनजी भरवाने के लिए लंबी कतारों के बीच मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, यहां मुख्य गैस पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने से आपूर्ति बाधित हो गई और हजारों ऑटोरिक्शा, टैक्सी और अन्य सीएनजी पर चलने वाले वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
शहर में बड़ी संख्या में ऑटो और टैक्सियां हैं, जिनमें ओला और ऊबर जैसे एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म्स के वाहन भी शामिल हैं। साथ ही कुछ सार्वजनिक परिवहन उपक्रमों की बसें, महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) की तरफ से मुहैया कराई जाने वाली सीएनजी पर निर्भर हैं।