राज ठाकरे के बेटे ने शिवाजी महाराज की मूर्ति का किया अनावरण तो पुलिस ने दर्ज किया केस, यहां जानें पूरा मामला

96 0

नवी मुंबई पुलिस ने राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे पर एक मुकदमा दर्ज किया है जो शिवाजी महाराज की मूर्ति का बिना इजाजत जबरन अनावरण करने से जुड़ा हुआ है। आइए आपको पूरे मामले की जानकारी देते हैं।

महाराष्ट्र में अमित ठाकरे जो राज ठाकरे के बेटे हैं, उनपर नवी मुंबई पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। दरअसल अमित ठाकरे ने शिवाजी महाराज की एक ढकी हुई मूर्ति का अनावरण कर दिया जिसकी उन्हें इजाजत नहीं थी। अब इसी कारण उनके ऊपर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। आपको बता दें कि शिवाजी महाराज की एक मूर्ति बनी थी मगर अभी उसका अनावरण नहीं हुआ था इसलिए उसे एक कपड़े से ढककर रख दिया गया था। अब अमित ठाकरे ने उसी मूर्ति का अनावरण कर दिया और मामला दर्ज होने के बाद उस पर अपना बयान जारी किया है। आइए आपको बताते हैं कि इस मामले पर उनका क्या कहना है।

अमित ठाकरे ने इस मामले में कही ये बात

आपको बता दें कि यह घटना 16 नवंबर की है। राज ठाकरे के बेटे अमित का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली थी की शिवाजी महाराज की प्रतिमा कई दिनों से बनकर तैयार है लेकिन नेताओं के पास समय नहीं होने की वजह से इस प्रतिमा का अनावरण किया नहीं जा रहा था। शिवाजी महाराज की प्रतिमा को गंदे और फटे पुराने कपड़ों से कवर किया गया था और यह शिवाजी महाराज का अपमान का था इसीलिए हमने मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति का अनावरण करने के बाद शिवाजी की प्रतिमा को पवित्र जल से धोया गया।

एक्स पर किए पोस्ट में क्या लिखा?

उन्होंने अपने ऊपर मामला दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। उस पोस्ट में लिखा है, ‘शिवाजी महाराज के सम्मान के लिए लड़ना अगर जुर्म है तो वह भविष्य में हजारों ऐसे जुर्म करेंगे।’ इसके साथ ही FIR की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें पुलिस ने उन लोगों का नाम लिखा है जिस पर मामला दर्ज किया है। अमित ठाकरे के अलावा इस मामले में और भी कई सारे कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है।

Related Post

समाजवादी पार्टी ने किया BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान, कांग्रेस पर जमकर बरसे अबू आजमी

Posted by - November 19, 2025 0
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने घोषणा की कि उनरी पार्टी BMC चुनाव अकेले लड़ेगी और कांग्रेस…

धर्मशाला में टला बड़ा पैराग्लाइडिंग हादसा, महिला पर्यटक के साथ पैराग्लाइडर बिजली के तारों में फंसा

Posted by - November 22, 2025 0
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जहां बेहद कड़ी मशक्कत…

कर्नाटक : कांग्रेस विधायक दिल्ली से लौटे, कहा-आलाकमान करेगा सीएम पर फैसला

Posted by - November 26, 2025 0
राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर शक्ति संघर्ष तेज हो गया है। 20 नवंबर…

Shubhanshu Shukla Astronaut: एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने बेंगलुरु के ट्रैफिक जाम पर ली चुटकी, बोले- जितना टाइम मुझे कार्यक्रम में लगा उससे ज्यादा तो…

Posted by - November 21, 2025 0
Shubhanshu Shukla Funny Comment: एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का मजेदार कॉमेंट चर्चा में बना हुआ है। बेंगलुरु ट्रैफिक जाम पर शुभांशु…

MP: शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल, समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को कहा- अंग्रेजों का दलाल, बाद में मांगी माफी-VIDEO

Posted by - November 17, 2025 0
बिरसा मुंडा जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने समाज…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *