वाह कराची, वाह पाकिस्तान! कोई स्पीड लिमिट तय नहीं लेकिन फिर भी कट रहा चालान

88 0

Pakistan News: कराची में ट्रैफिक अधिकारियों ने तेज स्पीड से गाड़ी चलाने के लिए सैकड़ों चालान जारी किए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों के लिए स्पीड लिमिट क्या है, यही तय नहीं किया है.

अगर किसी सड़क पर कोई स्पीड लिमिट ही तय नहीं की गई है, उसका बोर्ड भी नहीं लगा है, तो क्या ट्रैफिक पुलिस को ओवरस्पीडिंग के लिए जनता का चलान काटना चाहिए? बिना किसी हिचक के इस सवाल का जवाब ना होना चाहिए. लेकिन पाकिस्तान के कराची में ठीक यही हो रहा है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार सिंध की राजधानी कराची में ऑटोमेटिक ई-टिकटिंग सिस्टम जल्दबाजी में शुरू कर दिया गया है. यहां ट्रैफिक अधिकारियों ने तेज स्पीड से गाड़ी चलाने के लिए सैकड़ों चालान जारी किए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों के लिए स्पीड लिमिट क्या है, यही तय नहीं किया है.

रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते जाकर कराची के ट्रैफिक अधिकारियों ने शारिया फैसल रोड पर स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड लगाए थे. जबकि ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक रेगुलेशन एंड साइटेशन सिस्टम (ट्रैक्स) के लॉन्च के पहले सप्ताह (27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक) के भीतर ही ओवरस्पीड में गाड़ी चलाने के लिए 1,967 टिकट पहले ही जारी कर दिए थे.

इसके अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि वे कराची में विभिन्न रास्तों पर गाड़ियों के लिए स्पीड लिमिट तय करने की प्रक्रिया में हैं और पहले चरण में उन्होंने सभी कारों, मोटरसाइकिलों और हल्के परिवहन वाहनों (एलटीवी) के लिए शारिया फैसल रोड पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा (किमी/घंटा) और भारी परिवहन वाहनों (एचटीवी) के लिए 30 किमी/घंटा निर्धारित किया है. लेकिन कमाल की बात है कि यह तय करने के पहले ही चालान काटा गया और दूसरे रोड पर यह अभी भी हो रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार डीआइजी ट्रैफिक पीर मोहम्मद शाह ने माना है कि वर्तमान में अलग-अलग रोड के लिए अलग-अलग स्पीड लिमिट को अधिसूचित नहीं किया है. यह पूछे जाने पर कि ओवरस्पीड पर जुर्माना कैसे लगाया जाता है, डीआइजी का दावा है: “शहर भर के सभी डिजिटल स्ट्रीमरों पर डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पहले दिन से ही स्पीड लिमिट दिखाया जा रहा है.”

Related Post

भारत–वियतनाम रक्षा सहयोग को नई मजबूती, पनडुब्बी खोज और बचाव पर एमओयू पर हस्ताक्षर

Posted by - November 11, 2025 0
दोनों पक्षों ने हाइड्रोग्राफी, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, बंदरगाह यात्राओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिपयार्ड आधुनिकीकरण और रीयल-टाइम सूचना आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में…

न्यूक्लियर बम नहीं, अब AI होगा हथियार… ट्रंप ने मैनहैटन प्रोजेक्ट के लेबल का ‘जेनेसिस मिशन’ क्यों शुरू किया?

Posted by - November 25, 2025 0
Donald Trump launches ‘Genesis Mission’ For AI research: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने AI फील्ड में रिसर्च के लिए एक राष्ट्रीय…

CIA को ईरान की नीयत पर शक! ट्रंप को दी चेतावनी, अमेरिका-ईरान डील पर बढ़ी चिंता

Posted by - June 16, 2026 0
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने के लिए प्रस्तावित समझौते को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं। अमेरिकी खुफिया…

सऊदी अरब बस दुर्घटना: कई भारतीय तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका

Posted by - November 17, 2025 0
सोमवार (17 नवंबर, 2025) को सऊदी अरब में हुई एक बस दुर्घटना में कई भारतीय तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका…

श्रीलंका में ‘जल प्रलय’… मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 31 की मौत, 14 लापता

Posted by - November 27, 2025 0
श्रीलंका में कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश, बाढ़ और विनाशकारी भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *