Snake bite first aid : सांप काट ले तो सबसे पहले क्या करें? जानिए यहां सरल उपाय

63 0

Snake bite primary treatment : आज हम आपको बिल्कुल सरल भाषा में बताएंगे कि सांप काटने पर आपको क्या करना चाहिए और किन बातों से सख्ती से बचना चाहिए.

Saanp katne par kya kare : सांप का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में डर बैठ जाता है, और जब सांप काट ले तो घबराहट होना स्वाभाविक है. लेकिन कई बार सांप के काटने से ज्यादा खतरनाक हमारी घबराहट और गलत इलाज होता है इसलिए डरें नहीं.आज हम आपको बिल्कुल सरल भाषा में बताएंगे कि सांप काटने पर आपको क्या करना चाहिए और किन बातों से सख्ती से (Sanp katne par kya kare kya nahin) बचना चाहिए.

सांप काट ले तो सबसे पहले क्या करें – What to do first if you get bitten by a snake

घरेलू नुस्खे और तांत्रिक से बचें

अगर किसी को सांप काट ले तो एक बात हमेशा याद रखें- घरेलू नुस्खे, जड़ी-बूटियां या ओझा-तांत्रिक के पास जाकर समय बर्बाद करना जानलेवा हो सकता है.

तुरंत अस्पताल पहुंचें

सांप काटने के बाद आपका पहला और सबसे जरूरी काम है, बिना एक पल गंवाए मरीज को नजदीकी एंटी-वेनम वाले अस्पताल पहुंचाएं. इलाज में देरी यानी खतरे को बुलावा देना है. आपको बता दें कि सांप के जहर का एकमात्र और 100% सफल इलाज सिर्फ और सिर्फ एंटी-वेनम (Anti-venom) इंजेक्शन है, जो केवल सरकारी या अच्छे प्राइवेट अस्पतालों में ही मिलता है.

घबराएं नहीं

जहर तभी तेजी से फैलता है जब दिल की धड़कन तेज होती है. मरीज को दिलासा दें और खुद भी शांत रहें.

जख्म को स्थिर रखें

जिस अंग पर सांप ने काटा है, उसे ज्यादा हिलाना-डुलाना नहीं चाहिए. अगर संभव हो तो किसी कपड़े या पट्टी की मदद से उस अंग को बांधकर स्थिर (Immobilize) कर दें, ताकि जहर न फैले.

गहने उतार दें

कटे हुए अंग में सूजन आ सकती है. इसलिए तुरंत उस जगह से अंगूठी, चूड़ी, घड़ी, पायल जैसी सभी टाइट चीजें उतार दें.

जख्म को साफ करें

काटे हुए स्थान को साबुन और पानी से धो लें.

सांप काटने पर ये गलतियां भूलकर भी न करें 

ये वो काम हैं जो अक्सर लोग करते हैं और मरीज की जान को खतरे में डालते हैं:

चीरा न लगाएं

जख्म को ब्लेड या चाकू से काटने की गलती बिल्कुल न करें. इससे इन्फेक्शन और ब्लीडिंग हो सकती है.

जहर न चूसें

मुंह से जहर चूसने की कोशिश करना बेवकूफी है. यह जहर आपके मुंह या पेट में जाकर आपको भी नुकसान पहुंचा सकता है.

कसकर न बांधें

जख्म के ऊपर कसकर पट्टी (टाइट टूर्निकेट) या रस्सी न बांधें. इससे उस अंग में खून का बहाव रुक जाता है, जिससे टिशू मर सकते हैं और अंग को काटना (Amputate) भी पड़ सकता है.

बर्फ या कोई केमिकल न लगाएं

जख्म पर बर्फ, मिट्टी का तेल, या कोई भी केमिकल न लगाएं.

Related Post

जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे अवसाद या डिप्रेशन के ये कारण

Posted by - July 28, 2018 0
शायद आपको जानकार हैरानी होगी की अवसाद एक साधारण बीमारी नहीं है। अवसाद आपको नकारात्मक महसूस करवाता है। यह मस्तिष्क रसायन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *