समाजवादी पार्टी ने किया BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान, कांग्रेस पर जमकर बरसे अबू आजमी

89 0

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने घोषणा की कि उनरी पार्टी BMC चुनाव अकेले लड़ेगी और कांग्रेस सहित किसी दल से गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कांग्रेस पर ‘धोखा’ देने का आरोप लगाते हुए कहा कि SP करीब 150 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष अबू आसीम आजमी ने बुधवार को मुंबई में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी कि BMC चुनाव में उनकी पार्टी पूरी तरह अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का कांग्रेस समेत किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं होगा। आजमी ने कहा, ‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तरह ही मुंबई BMC चुनाव में भी समाजवादी पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी। कांग्रेस पार्टी आखिरी मौके पर हमारे साथ धोखा करती है। आखिरी वक्त पर फैसला बदल देती है। इसलिए अब हम किसी पर भरोसा नहीं करेंगे।’

करीब 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी सपा’

अबू आजमी ने कहा कि BMC की कुल 227 सीटों में से समाजवादी पार्टी करीब 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा, ‘यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विचार-विमर्श करके ही लिया गया है। कांग्रेस अल्पसंख्यकों (माइनॉरिटी) के लिए कुछ नहीं करती। उसे उसके घमंड ने डुबो दिया है। पार्टी में लीडरशिप की भारी कमी है।’ बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में BMC चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है और अलग-अलग सियासी दल अपने-अपने समीकरण बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।

‘सबक तभी सिखाया जा सकता है जब विपक्ष एकजुट रहे’

बता दें कि इससे पहले शिवसेना (UBT) ने मंगलवार को कांग्रेस से संयम बरतने और BMC चुनावों में अकेले चुनाव लड़ने से बचने को कहा कहा था। शिवसेना (UBT) ने आगाह किया था कि इस कदम से भारतीय जनता पार्टी को मदद मिलेगी और विपक्ष का महा विकास आघाडी गठबंधन कमजोर होगा। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कांग्रेस को उसके नेता राहुल गांधी के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘सबक सिखाने’ संबंधी बयान की भी याद दिलाई। शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया था कि यह सबक तभी सिखाया जा सकता है जब विपक्ष एकजुट रहे।

Related Post

हिमाचल सरकार का सख्त कदम, स्कूलों में मोबाइल और स्मार्ट वॉच इस्तेमाल पर रोक

Posted by - December 23, 2025 0
हिमाचल प्रदेश में नए निर्देशों के तहत छात्रों के लिए स्कूल परिसर में मोबाइल फोन के साथ-साथ स्मार्ट वाच, हेडफोन,…

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IGI एयरपोर्ट से नोएडा तक बदला मौसम; कई दिनों तक राहत के आसार

Posted by - June 16, 2026 0
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। राजधानी के कई इलाकों…

केरल: नाबालिग बेटी से बलात्कार करने की मिली सजा, आरोप पिता को 178 साल की कैद

Posted by - November 19, 2025 0
मलप्पुरम (केरल): केरल के आरीकोड में कोर्ट ने अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में पिता को 178 साल कैद…

UP में आज 35 करोड़ पौधरोपण का महाअभियान, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुरुआत, लगाएंगे मौलश्री का पौधा

Posted by - July 12, 2026 0
उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार के बाद अब सबकी नजर उन पदों पर है, जिनके नामों की घोषणा अभी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *