गूगल ने Gemini 3 Pro पावर्ड Nano Banana Pro को पेश किया, 4K इमेज जेनरेट करने की क्षमता से लैस

95 0

गूगल ने घोषणा की है कि यह मुख्य रूप से जेमिनी 3 (Gemini 3) पर बेस्ड है और इसे इमेज बनाने, एडिट करने और विज़ुअलाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एडिटिंग मॉडल जेमिनी प्रो से पावर्ड नैनो बनाना प्रो को लॉन्च किया है। इसे गूगल ने स्टेट ऑफ दे आर्ट इमेज जेनरेशन और एडिटिंग मॉडल करार दिया है और कहा है कि नैनो बनाना प्रो रियल वर्ल्ड नॉलेज को एक्सेस करने के जरिए और रीजनिंग के जरिए अनुरोध की गई तस्वीरों को जेनरेट कर सकता है। कंपनी ने आउटपुट इमेज की क्वालिटी सुधारी है और अब यूजर्स के लिए जेमिनी प्लेटफॉर्म का यूज करके 2K और 4K इमेज डाउनलोड करना मुमकिन हो गया है।

गूगल का नैनो बनाना प्रो अब उपलब्ध है

एक ब्लॉग पोस्ट में इस टेक जाएंट ने घोषणा की है कि यह मुख्य रूप से जेमिनी 3 (Gemini 3) पर बेस्ड है और इसे इमेज बनाने, एडिट करने और विज़ुअलाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस इमेज एडिटिंग टूल के बारे में विस्तार से बताते हुए गूगल ने बताया है कि ये इमेज एडिटिंग टूल का नया वर्जन है। इसमें नई और खास बात ये है कि ये जेमिनी 2.5 की बजाए जेमिनी 3 पर बेस्ड होगा यानी ज्यादा एडवांस्ड वर्जन के चलते इसमें एडवांस्ड इमेज जेनरेशन हो सकेगा।

नैनो बनाना प्रो की मुख्य बातें देखें तो इस प्रकार हैं-

स्टेट-ऑफ-द-आर्ट (SOTA) इमेज जेनरेशन के जरिए यह इमेज जेनरेशन और एडिटिंग के लिए एक बहुत ही एडवास्ंड मॉडल है।

एडवांस्ड वर्ल्ड नॉलेज का दम दिखाने का दावा करते हुए यह दुनिया की ज्यादा और सटीक जानकारी रखता है, जिससे ज्यादा सही और कॉन्टेक्स्ट रिच इमेज बना सकता है।

बेहतर टेक्स्ट रेंडरिंग के लिए गूगल का दावा है कि यह टेक्स्ट को सही ढंग से दिखाने और पढ़ने लायक बनाने के लिए सबसे अच्छा मॉडल है। आप जटिल टेक्सचर्स, फॉन्ट्स और कैलीग्राफी के साथ डिटेल वाला टेक्स्ट बना सकते हैं।

रीजनिंग और सटीकता के लिए यह बेहतर रीजनिंग क्षमता रखता है, जिससे यह जटिल इन्फोग्राफिक्स और डायग्राम बनाने में बहुत अच्छा है।

गूगल ने बताया कि नैनो बनाना प्रो सभी यूजर्स के लिए अलग-अलग दरों पर उपलब्ध होगा। मुफ्त यूजर्स को सबसे कम दरें मिलेंगी और एक बार दरें खत्म हो जाने पर वे मॉडल के जेमिनी 2.5 प्रो-ऑपरेटेड वर्जन पर वापस आ जाएंगे। गूगल एआई प्लस, प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स को ज्यादा कोटा मिलेगा। यह मॉडल एआई मोड में भी उपलब्ध होगा लेकिन केवल अमेरिका में पेड सब्सक्राइबर्स के लिए ये सुविधा होगी। यह दुनिया भर के पेड यूजर्स के लिए नोटबुकएलएम के साथ भी उपलब्ध होगा।

Related Post

Bangladesh News: शेख हसीना को बांग्लादेश कोर्ट ने घोषित किया फरार, CID ने अखबारों में छापा नोटिस

Posted by - November 1, 2025 0
Sheikh Hasina declared Fugitive: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फरार घोषित कर दिया गया है. बांग्लादेश में देशद्रोह…

तुलसी गबार्ड का इस्तीफा: पारिवारिक वजह या ट्रंप प्रशासन में बढ़ती अंदरूनी कलह?

Posted by - May 23, 2026 0
अमेरिका की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा…

अमेरिकी सीनेट ने ब्राज़ील के ख़िलाफ़ ट्रम्प के टैरिफ़ समाप्त करने वाला विधेयक पारित किया

Posted by - October 29, 2025 0
रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा…

ट्रंप बोले- “आज जंग खत्म हो गई”, ईरान ने किया खंडन; कहा- अभी कोई समझौता फाइनल नहीं 🇬🇧 English Title:

Posted by - June 12, 2026 0
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *