कौन हैं बड़े बिजनेसमैन की बेटी नेत्रा, जिनकी उदयपुर की शादी में पहुंचे ट्रंप के बेटे, उमड़ा सितारों का हुजूम

81 0

बताया जा रहा है कि संगीत की दुनिया में जाना पहचाना नाम जेनिफर लोपेज और दक्षिण अफ्रीका के डीजे-प्रोड्यूसर ब्लैक कॉफी भी इस शादी समारोह में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.

अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी उदयपुर में होने वाली है. मेहमानों की बात करें तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी अटेंड करने कई दिनों पहले ही भारत पहुंच चुके हैं. शुक्रवार की रात सिटी पैलेस के जनाना महल में ‘म्यूजिक नाइट’में देसी-विदेशी कलाकारों के परफॉरमेंस ने इस हाई-प्रोफाइल जश्न को चकाचौंध से भर दिया. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारों से सजे संगीत समारोह को देखने के लिए हर शख्स उत्सुक था, मगर इसका मौका बहुत कम लोगों को मिला.

रणवीर-जान्हवी ने जोश भर दिया

करण जौहर और सोफी चौधरी ने शुक्रवार रात इस शानदार समारोह की मेजबानी की. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, रणवीर सिंह ने दर्शकों में जोश भर दिया और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड को भी अपने साथ डांस फ्लोर पर शामिल होने के लिए मजबूर कर दिया. कृति सेनन ने अपने हिट गाने ‘परम सुंदरी’ पर परफॉर्म किया, जबकि जैकलीन फर्नांडीज ने ‘लाल छड़ी’ पर डांस किया. जान्हवी कपूर की परफॉरमेंस ने लोगों को दीवाना कर दिया. वेडिंग मैनेजमेंट फर्म के अनुसार, वरुण धवन और शाहिद कपूर ने भी संगीत में परफॉर्म किया.

23 को है नेत्रा की शादी

माधुरी दीक्षित जैसे सितारे भी संगीत समारोह में शामिल हुए. इस ‘भव्य’ विवाह की तैयारियों में लगे लोगों के मुताबिक लगभग 600 मेहमानों में अभिनेता ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर भी शामिल हैं. विवाह समारोह के कार्यक्रम 21 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेंगे. हल्दी की रस्म 22 नवंबर को होगी और इसके बाद 23 नवंबर की सुबह जगमंदिर में विवाह समारोह होगा और उसी शाम प्रीतिभोज होगा. शादी के विभिन्न कार्यक्रम उदयपुर सिटी पैलेस के माणक चौक तथा जनाना महल के साथ-साथ जगमंदिर और द लीला पैलेस होटल में होने हैं. ‘द लीला पैलेस’ होटल को मेहमानों के स्वागत के लिए शानदार लाल ‘थीम’ पर सजाया गया है.

Related Post

डोनाल्ड ट्रंप का एक और चौंकाने वाला फैसला, कहा- ‘जी-20 समिट के लिए नहीं जाऊंगा साउथ अफ्रीका’

Posted by - November 6, 2025 0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ अफ्रीका में होने वाले जी-20 समिट में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने…

मेलबर्न में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तानियों ने क्‍यों किया हंगामा, जानें वजह

Posted by - November 3, 2025 0
भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस के समर्थक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट स्थल के बाहर पहुंच गए. उन्होंने…

ट्रंप ने लैटिन अमेरिका में भेजा एयरक्रॉफ्ट कैरियर, कहीं ये नए युद्ध की आहट तो नहीं…!

Posted by - October 25, 2025 0
इस क्षेत्र में बढ़ते अमेरिकी हमलों ने नई अटकलों को जन्म दिया है कि ट्रंप प्रशासन ड्रग्स की तस्करी को…

फैक्ट्री में कांच घिसने से अरबों की मालकिन बनने तक: जानिए चीन की ‘ग्लास क्वीन’ झोउ कुनफेई की प्रेरणादायक कहानी

Posted by - May 15, 2026 0
एक समय फैक्ट्री में कांच घिसने का काम करने वाली लड़की… आज दुनिया की सबसे सफल बिजनेसवुमन में गिनी जाती…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *