‘गोबल, तुम्हें माफी दी जाती है’, ट्रंप ने 2 टर्की पक्षियों को किया माफ, जानें क्या है यह परंपरा

95 0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने थैंक्सगिविंग से पहले व्हाइट हाउस की परंपरा निभाते हुए वाडल और गोबल नाम के दो टर्की पक्षियों को ‘माफी’ दी। समारोह में ट्रंप ने राजनीतिक हंसी-मजाक भी किया। यह परंपरा 1863 से चल रही है और माफ किए गए टर्की थैंक्सगिविंग भोज में परोसे जाने से बच जाते हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘थैंक्सगिविंग’ के पहले व्हाइट हाउस की पुरानी परंपरा को निभाते हुए 2 टर्की पक्षियों को माफी दे दी। इन दोनों टर्की के नाम वाडल और गोबल हैं। समारोह में हंसी-मजाक जमकर हुआ और राजनीतिक तंज कसे गए, जो सबको खूब पसंद आए। ट्रंप ने एक टर्की से कहा, ‘गोबल, मैं तुम्हें बताना चाहता हूं, यह बहुत जरूरी है, तुम्हें पूरी तरह से माफी दी जाती है।’ टर्की ने उस समय जोर की आवाज निकाली, जैसे वह शुक्रिया अदा कर रहा हो। बता दें कि यह सालाना माफी की रस्म उन चुनिंदा टर्की को बचाती है जो थैंक्सगिविंग के पारंपरिक भोजन में इस्तेमाल होने से बच जाते हैं।

ट्रंप ने जमकर किया हंसी-मजाक

थैंक्सगिविंग गुरुवार को पूरे अमेरिका में मनाया जाएगा, जहां लोग आमतौर पर रोस्टेड टर्की खाते हैं। इस साल के भाग्यशाली टर्की, वाडल और गोबल, नॉर्थ कैरोलिना से आए हैं। वे व्हाइट हाउस आने से पहले लग्जरी होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल में रुके थे। यह मजेदार परंपरा 1863 से चली आ रही है, जब राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अपने बेटे की वजह से एक टर्की की जान बख्शी थी, क्योंकि बेटे को उससे मोहब्बत हो गई थी। ट्रंप ने समारोह की शुरुआत में हंसी-मजाक के साथ राजनीतिक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनके पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जो टर्की को माफी दी थी, वह अमान्य है क्योंकि बाइडेन ने ऑटोपेन का इस्तेमाल किया था।

ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर कसा तंज

ट्रंप ने बताया कि बाइडेन के माफ किए गए दो टर्की, पीच और ब्लॉसम ठीक समय पर ढूंढ लिए गए, जब वे कटने वाले थे। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें आधिकारिक तौर पर माफी दे रहा हूं, और वे थैंक्सगिविंग डिनर में नहीं परोसे जाएंगे। हमने उन्हें आखिरी वक्त पर बचा लिया।’ इस समारोह में भारी भीड़ थी, जिसमें ट्रंप के कई कैबिनेट सदस्य और उनके परिजन शामिल थे। ट्रंप ने कांग्रेस के डेमोक्रेट्स पर कई राजनीतिक तीर चलाए। ट्रंप ने मजाक में कहा कि टर्की को देखकर उन्होंने सोचा कि उन्हें चक और नैन्सी नाम दें, जो डेमोक्रेट्स चक शूमर और नैन्सी पेलोसी की तरफ इशारा था। उन्होंने कहा, ‘लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं उन्हें माफी नहीं दूंगा। मैं उन दो लोगों को कभी माफी नहीं दूंगा, चाहे मेलानिया मुझे कुछ भी कहें।’

4.6 करोड़ टर्की की जाएगी जान

बता दें कि ट्रंप ने इससे पहले नवंबर 2020 में भी यह रस्म निभाई थी, जब कोविड-19 महामारी चल रही थी और अपनी चुनावी हार के ठीक बाद। तब उन्होंने कॉर्न और कोब नाम के टर्की पक्षियों को माफी दी थी। अब माफी मिलने के बाद वाडल और गोबल जल्द ही अपने घर नॉर्थ कैरोलिना लौटेंगे, और थैंक्सगिविंग पर अमेरिका में खाए जाने वाले करीब 4.6 करोड़ टर्की में शामिल होने से बच जाएंगे। बता दें कि यह परंपरा सिर्फ व्हाइट हाउस तक सीमित नहीं है। अमेरिका के कई राज्यों के गवर्नर भी अपनी-अपनी टर्की माफी की रस्में करते हैं। इन टर्की के नाम रखना इस समारोह का सबसे मजेदार हिस्सा होता है।

Related Post

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.25% कटौती की, चेयरमैन जेरोम पॉवेल बोले-‘आगे और कटौती तय नहीं’

Posted by - October 30, 2025 0
अमेरिका के केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व, ने बुधवार को अपनी ओवरनाइट लेंडिंग रेट (ओवरनाइट उधार दर) में 0.25 प्रतिशत (25…

अमेरिका कर रहा नाइजीरिया में हमले की तैयारी? अब बीच में कूदा चीन; कही बड़ी बात

Posted by - November 5, 2025 0
चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाइजीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी का विरोध किया है। ट्रंप ने…

पाकिस्तान में नया ताकतवर सैन्य पद! जनरल आमेर रजा बने पहले नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांडर

Posted by - July 25, 2026 0
पाकिस्तान की सेना में बड़ा बदलाव करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल आमेर रजा को फोर-स्टार जनरल के…

10 दिन में ठंडी पड़ी SpaceX IPO की चमक! एलन मस्क की कंपनी के शेयर 23% टूटे, निवेशकों को बड़ा झटका

Posted by - June 23, 2026 0
दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क की स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी SpaceX का रिकॉर्डतोड़ आईपीओ लॉन्च होने के महज 10…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *