दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर बोले CJI सूर्यकांत “जजों के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है”

80 0

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के मामले को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।इस दौरान CJI सूर्यकांत ने क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई है।

दिल्ली–एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या पर आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में फिर से चिंता जताई गई है। मामले पर सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि हम इमरजेंसी जैसी स्थिति में हैं, असली दिक्कत मॉनिटरिंग की है। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि हमें कारण पता हैं, अब समाधान चाहिए। CJI ने कहा कि हर साल दिवाली के समय प्रदूषण की चर्चा शुरू होती है और जैसे ही सर्दियां खत्म होती हैं, यह मुद्दा गायब हो जाता है।

सिर्फ बोलने से नहीं, ठोस कदमों से हल होगी- CJI

मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हवा की समस्या सिर्फ बोलने से नहीं, ठोस कदमों से हल होगी। कोर्ट में वकील ने बताया कि AQI (Air Quality Index) तय करने का काम एक्सपर्ट कमेटी करती है। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि वे यह भी देखेंगे कि सरकार ने एक्सपर्ट कमेटी बना रखी है या नहीं, और उससे क्या समाधान निकाले जा सकते हैं।

दिल्ली में AQI बेहद खराब श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को AQI का स्तर 355 दर्ज किया गया जो कि बेहद खराब स्थिति में है। आपको बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, AQI को 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

जजों के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है- CJI

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले को सोमवार को फिर से लिया जाएगा, और यह भी देखा जाएगा कि हवा को साफ करने के लिए सरकार और एजेंसियां क्या कदम उठा सकती हैं। CJI ने कहा कि ये बहुत अहम मुद्दा है, NCR के हर निवासी की समस्या है। CJI ने कहा कि जजों के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है कि आज ही हवा साफ कर दें। हमें जानना होगा कि असली वजहें क्या हैं, और वजहें कई हैं, सिर्फ एक नहीं। CJI ने कहा कि समाधान भी एक्सपर्ट्स ही बता सकते हैं। उम्मीद है सरकार ने कुछ कदम उठाए होंगे।

 

 

Related Post

बीजेपी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष…वाजपेयी से लेकर नड्डा तक, अब तक कौन-कौन संभाल चुके है यह जिम्‍मेदारी

Posted by - November 27, 2025 0
अब तक बीजेपी के कुल 11 व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहे हैं. कुछ ने एक से अधिक कार्यकाल…

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने बेल्जियम की अदालत में की अपील, भारत प्रत्यर्पण पर फिलहाल रोक

Posted by - November 4, 2025 0
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने बेल्जियम के कोर्ट में 17 अक्टूबर को एंटवर्प की अपीलीय अदालत के उस आदेश…

राहुल गांधी के खिलाफ बिहार BJP ने दर्ज कराई शिकायत, पीएम मोदी को लेकर डांस वाले बयान को अभद्र कहा

Posted by - October 31, 2025 0
राहुल गांधी ने कहा था कि वोट के लिए पीएम मोदी डांस भी कर सकते हैं। बीजेपी ने उनके इस…

दिवाली को UNESCO का टैग, जयशंकर बोले- भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक

Posted by - December 11, 2025 0
भारत में रोशनी के महापर्व कहे जाने वाले दीपावली को यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया है। इससे पूरे…

दिल्ली लाल किला विस्फोट: i20 और इकोस्पोर्ट के बाद, पुलिस तीसरी कार की तलाश में

Posted by - November 13, 2025 0
दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले में संदिग्धों से जुड़ी दो कारों का पता लगाने के बाद, सुरक्षा एजेंसियां ​​अब तीसरे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *