विराट कोहली बनाम सचिन तेंदुलकर, 307 वनडे मैचों के बाद दोनों के रिकॉर्ड की तुलना

90 0

विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट के 2 फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब वनडे में जमकर अपने बल्ले का कमाल दिखा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनके बल्ले से शुरुआती 2 मुकाबलों में शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। इसके दम पर कोहली वनडे में अपना 53वां शतक भी लगाने में कामयाब रहे। हम आपको विराट कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की वनडे में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।

विराट कोहली ने वनडे में अब तक 307 मुकाबले खेले हैं तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों के बाद रिटायरमेंट ले लिया था। ऐसे में हम आपको विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का 307-307 वनडे मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। कोहली ने 307 वनडे मैचों में 58.20 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 14492 रन बनाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 307 वनडे मैचों में 44.27 के औसत से 11867 रन बनाए थे।

विराट कोहली अभी वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज हैं। कोहली ने 307 वनडे मैचों में अब तक 53 शतकीय और 75 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। सचिन तेंदुलकर का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 307 वनडे मैचों में 34 शतकीय और 58 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में की जाती है। कोहली का 307 वनडे मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 183 रनों का है। सचिन तेंदुलकर का 307 वनडे मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 186 रनों का था।

विराट कोहली के बल्ले से 307 वनडे मैचों में चौके और छक्कों की संख्या देखी जाए तो उसमें भी वह सचिन से आगे ही दिखाई देते हैं। कोहली ने 307 वनडे मैचों में 1350 चौके और 161 छक्के लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 307 वनडे मैचों में 1229 चौके और 133 छक्के लगाए थे।

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का 307 वनडे मैचों के बाद बल्ले से स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें भी कोहली आगे दिखाई देते हैं। विराट कोहली का जहां स्ट्राइक रेट जहां 93.50 का है तो वहीं सचिन तेंदुलकर का 86.37 का था।

Related Post

BAN vs AUS: ताश के पत्तों की तरह बिखरी ऑस्ट्रेलिया, 2 रन पर मिला जीवनदान, स्मिथ ने अर्धशतक जड़ बचाई साख

Posted by - August 13, 2026 0
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। डार्विन में खेले जा…

981 दिनों बाद ब्राज़ील की जर्सी में लौटे नेमार, नंबर 10 की वापसी ने भावुक कर दिए करोड़ों फ़ैन्स

Posted by - June 25, 2026 0
फुटबॉल जगत के सबसे बड़े सितारों में से एक Neymar ने 981 दिनों के लंबे इंतजार के बाद ब्राज़ील की…

जडेजा नंबर-4, स्टोक्स से आगे रबाडा, टॉप-5 में बुमराह; 2018 से सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने वाले टॉप-10 गेंदबाज

Posted by - August 27, 2026 0
IND vs SL, 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में नो-बॉल का…

कौन हैं मिकेल मेरिनो? पहले रोनाल्डो और अब डी ब्रुइन का सपना तोड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted by - July 11, 2026 0
स्पेन के स्टार मिडफील्डर मिकेल मेरिनो ने एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन…

डेविड की हैट्रिक से कनाडा की 40 साल बाद पहली वर्ल्ड कप जीत, मेक्सिको बना नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम

Posted by - June 19, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन मेजबान टीमों और युवा सितारों के नाम रहा। जहां Canada ने कतर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *