जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने किया बड़ा कारनामा, 359 रन के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया।

103 0

साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हराया। इस मैच में अफ्रीकी टीम ने 359 रन के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया।

साउथ अफ्रीका ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से हराकर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 359 रन का टारगेट रखा था। अफ्रीकी टीम ने इस टारगेट को 49.2 ओवर हासिल कर लिया। अफ्रीकी टीम की इस जीत में सबसे अहम भूमिका एडन मार्करम ने निभाई। उन्होंने 98 गेंदों में शानदार 110 रन बनाए। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम ने एक खास रिकॉर्ड में भारत की बराबरी कर ली है।

साउथ अफ्रीका ने 350 या उससे अधिक के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया 

साउथ अफ्रीका की टीम ने वनडे क्रिकेट में तीसरी बार 350 या उससे अधिक के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया है। भारत ने भी वनडे क्रिकेट में ये कारनामा तीन बार किया है। ऐसे में साउथ अफ्रीका ने वनडे क्रिकेट में 350 या उससे अधिक के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल करने के मामले में भारत के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वनडे क्रिकेट में और किसी टीम ने अभी तक ये कारनामा तीन बार नहीं किया है।

साउथ अफ्रीका ने तीन बार हासिल किया है 350+रन का टारगेट

साउथ अफ्रीका ने सबसे पहली बार वनडे क्रिकेट में 350+ रन का टारगेट 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किया था। उस मैच में अफ्रीकी टीम ने 435 रनों के टारगेट को हासिल करके इतिहास रच दिया था। इसके बाद दूसरी बार भी साउथ अफ्रीका ने ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। साल 2016 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 372 रन के टारगेट को हासिल किया था। अब अफ्रीकी टीम ने तीसरी बार ये कारनामा आज रायपुर में किया है। इस मैच में उन्होंने 359 रन के टारगेट को हासिल किया।

विराट और गायकवाड़ ने रायपुर ने लगाए शानदार शतक

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे की बात करें तो इस मुकाबले में भारत की तरफ से विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाया। विराट कोहली ने 102 रन बनाए तो वहीं गायकवाड़ ने 105 रन की पारी खेली। वहीं अंत में केएल राहुल 66 रन बनाकर नाबाद लौटे। गायकवाड़ के लिए यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था। वहीं विराट कोहली ने बैक टू बैक मैच में शतक लगाकर अपने वनडे करियर का 53वां शतक पूरा किया। तीन मैचों की ये सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

Related Post

IND-A vs SA-A: साउथ अफ्रीका ने भारत से जीता दूसरा टेस्ट, अर्धशतक लगाकर 5 बल्लेबाज बने हीरो

Posted by - November 10, 2025 0
साउथ अफ्रीकी-ए टीम ने भारतीय-ए टीम को दूसरे टेस्ट मैच में हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।…

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद क्या से क्या हो गया? टीम इंडिया ने 13 महीनों में देखे ऐसे-ऐसे दिन

Posted by - November 17, 2025 0
गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने की घोषणा 9 जुलाई 2024 को की गई थी. जुलाई…

IND vs AFG तीसरा वनडे: चेपॉक में क्लीन स्वीप पर भारत की नजर, लाल मिट्टी की पिच और मौसम बन सकते हैं बड़ा फैक्टर

Posted by - June 20, 2026 0
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम अब चेन्नई…

FIFA World Cup 2026: अमेरिका ने पराग्वे को 4-1 से रौंदा, फोलारिन बालोगुन के डबल स्ट्राइक से धमाकेदार जीत

Posted by - June 13, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान अमेरिका ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए पराग्वे को 4-1 से करारी…

VVS लक्ष्मण ने बताया वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमी, बोले- फिटनेस पर करना होगा और काम

Posted by - July 27, 2026 0
जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने वाले 15…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *