Stock Market: बाजार ने अचानक पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी ने हरे निशान में की शानदार एंट्री

85 0

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार सुबह एक ओर ग्लोबल संकेतों की मिलीजुली तस्वीर थी। शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ खुले, लेकिन कुछ देर बाद बाजार ने अचानक रफ्तार पकड़ी और दोनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में पहुंच गए।

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार सुबह कमजोर शुरुआत की, लेकिन कुछ ही मिनटों में ऐसा मोड़ आया जिसने निवेशकों का आत्मविश्वास वापस लौटा दिया। गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी ने अचानक रफ्तार पकड़ते हुए हरे निशान में शानदार एंट्री की। सुबह ग्लोबल संकेतों की कमजोरी के कारण सेंसेक्स 119 अंकों की गिरावट के साथ 84,987 स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी भी लगभग 43 अंकों की कमजोरी दिखाते हुए 25,950 पर ट्रेड कर रहा था। लेकिन बाजार का मूड कुछ ही देर में बदल गया। सुबह 9:30 बजे तक सेंसेक्स 32 अंकों की बढ़त के साथ 85,139 पर और निफ्टी 9 अंकों की बढ़त के साथ 25,995 पर पहुंच गया। कुल मिलाकर 1253 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1505 गिरावट में रहे। बाजार का यह तेज पलटवार निवेशकों को उत्साहित कर गया।

इंडिगो के शेयरों में दबाव

एविएशन सेक्टर से आज बड़ी खबर इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन रही। कंपनी के शेयर 3% नीचे ट्रेड कर रहे थे। इसकी वजह इंडिगो की लगातार तीसरे दिन जारी ऑपरेशनल दिक्कतें हैं। देशभर में फ्लाइट लेट और कैंसलेशन ने एयरलाइन को मुश्किल में डाल दिया। पिछले दो दिनों में 250–300 उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ी। कंपनी ने बुधवार को माफी जारी की और कहा कि परेशानी अचानक हुई ऑपरेशनल चुनौतियों के कारण उत्पन्न हुई है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) भी चर्चा में

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) भी आज चर्चा में रहा क्योंकि कंपनी 5 दिसंबर को अपने लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड क्वालिटी वॉल्स के डिमर्जर से पहले एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन में शामिल होगी। इस डिमर्जर के तहत जिन निवेशकों के पास 5 दिसंबर को HUL के शेयर होंगे, उन्हें नई डीमर्ज्ड कंपनी के मुफ्त शेयर मिलेंगे। 1:1 अनुपात में मिलने वाले इन शेयरों ने निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। डेरिवेटिव सेगमेंट में भी बड़ा असर देखा गया, क्योंकि HUL के सभी मौजूदा F&O कॉन्ट्रैक्ट्स आज यानी 4 दिसंबर के ट्रेड के अंत में एक्सपायर हो जाएंगे। कल से शेयर अलग मूल्य पर ट्रेड करेंगे।

Related Post

निवेशाय ने वारी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स में ₹325 करोड़ का निवेश किया, बैटरी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने पर फोकस

Posted by - November 12, 2025 0
नई दिल्ली। भारत की प्रमुख निवेश फर्म निवेशय (Niveshay) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वारी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स…

मस्क की स्टारलिंक ने भारत में भर्ती शुरू की:फाइनेंस-अकाउंटिंग की जॉब्स निकाली; 2025 के अंत तक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मिलेगी

Posted by - October 31, 2025 0
इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारत में हायरिंग प्रोसेस शुरू कर दी है। कंपनी फाइनेंस और अकाउंटिंग रोल्स के…

8th Pay Commission: कर्मचारियों की सैलरी में कितना होगा इजाफा? फिटमेंट फैक्टर से नई बेसिक पे तक जानिए पूरा

Posted by - June 13, 2026 0
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी खबरें लगातार चर्चा…

मारुति सुजुकी ने 39000 से ज्यादा Grand Vitara कारें वापस बुलाई, गाड़ी में सामने आई ये खतरनाक खामियां

Posted by - November 15, 2025 0
भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने लोकप्रिय SUV मॉडल ग्रैंड विटारा को लेकर बड़ा कदम उठाया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *