स्टॉक मार्केट में फिजिक्सवाला की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन 42 प्रतिशत से अधिक चढ़ा शेयर

76 0

Physicswala Shares: एनएसई पर शेयर 145 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 33 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है. दिन में 48.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 161.99 रुपये पर पहुंचा और अंत में 42.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 155.24 रुपये पर बंद हुआ.

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्सवाला का शेयर मंगलवार को शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया. पहले दिन ही इसने कमाल कर दिया. पहले दिन ही कंपनी का शेयर 42.38% की बढ़त के साथ बंद हुआ. शेयर अपने निर्गम मूल्य 109 रुपये के मुकाबले 42 प्रतिशत से अधिक बढ़त हासिल की. बीएसई पर इसके शेयर ने निर्गम मूल्य से 31.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 143.10 रुपये पर शुरुआत की. बाद में यह 48.66 प्रतिशत चढ़कर 162.05 रुपये पर पहुंच गया. अंत में यह 42.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 155.20 रुपये पर  बंद हुआ.

42.42% की तेजी के साथ 155.24 रुपये पर बंद हुआ

एनएसई पर शेयर 145 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 33 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है. दिन में 48.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 161.99 रुपये पर पहुंचा और अंत में 42.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 155.24 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का बाजार मूल्यांकन 44,382.43 करोड़ रुपये रहा. यह बाजार में सूचीबद्ध होने वाली पहली शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी है.

कहां खर्च होगी IPO से हासिल रकम?

फिजिक्सवाला का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर और 380 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था. इसके लिए 103-109 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था.आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार और विकास पहल को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा.

फिजिक्सवाला…जेईई, एनईईटी, गैट और यूपीएससी पर केंद्रित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा तैयारी पाठ्यक्रम प्रदान करती है. साथ ही इसके ‘अपस्किलिंग’ कार्यक्रम भी मौजूद हैं, जो ऑनलाइन मंचों (यूट्यूब, वेबसाइट और ऐप), प्रौद्योगिकी-सक्षम ऑफलाइन केंद्रों तथा ‘हाइब्रिड’ केंद्रों के माध्यम से मुहैया कराए जाते हैं

Related Post

नई Tata Sierra एसयूवी हो गई लॉन्च, शुरुआती कीमत इतने लाख, सेफ्टी-टेक्नोलॉजी और लुक में धांसू

Posted by - November 26, 2025 0
नई Tata Sierra एसयूवी में ज्यादा स्पेस, सेगमेंट में सबसे बड़ा सनरूफ, फुल एंटरटेन्मेंट और सेफ्टी के जबरदस्त फीचर्स मौजूद…

आज हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी 25,600 के ऊपर कर रहा कारोबार

Posted by - November 6, 2025 0
Stock Market Updates: सेंसेक्स पर लिस्टेड शेयरों में एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एलएंडटी, इंफोसिस, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, टीसीएस, आईटीसी और…

ज़ोमैटो हाइपरप्योर ने भिवंडी में 5.5 लाख वर्ग फुट वेयरहाउसिंग स्पेस लीज पर लिया

Posted by - November 6, 2025 0
यह खबर ज़ोमैटो के बी2बी प्लेटफ़ॉर्म हाइपरप्योर के विस्तार और भारत में तेजी से बढ़ते वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स सेक्टर की…

JioHotstar प्रीमियम ऐड-फ्री प्लान जल्द हो सकता है महंगा: जानिए नया क्या होगा

Posted by - November 4, 2025 0
नई दिल्ली, 4 नवंबर 2025 — भारत के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म में से एक JioHotstar अपने प्रीमियम ऐड-फ्री प्लान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *