मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में चोरी और पेड़ कटने की घटना, पुलिस जांच में जुटी

100 0

मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर से चंदन के पेड़ों की चोरी की कोशिश करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। विधानसभा के आसपास हाई लेवल सिक्योरिटी है। इसके बावजूद चोरी की कोशिश ने विधानसभा की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के बीच हाई सिक्योरिटी जोन से चंदन के पेड़ों की चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हो गए हैं। हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती और 24 घंटे निगरानी के दावों के बावजूद विधानसभा परिसर में चोरी की कोशिश की यह वारदात चौंकाने वाली है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर फिर सरकार पर फिर से सवाल उठाए हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गुरुवार की सुबह अधिकारी और कर्मचारी जैसे ही विधानसभा परिसर में पहुंचे, तो पार्किंग क्षेत्र के पास लगे चंदन के पेड़ों में से एक पेड़ पूरी तरह कटा हुआ मिला। दो और पेड़ों पर आरी चलाने के स्पष्ट निशान थे। अंदेशा है कि चोर बुधवार देर रात पेड़ काटकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पूरी तरह लकड़ी निकालने में असफल रहे। वारदात की सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा बनाया गया और पूरे परिसर की सुरक्षा जांच शुरू की गई। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अंदर और बाहर के सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

भाजपा और कांग्रेस की प्रतिक्रिया क्या रही

मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इस घटना को लेकर कहा कि “मामले की पूरी जांच कराई जाएगी आप निश्चिंत रहें चोरों को दंड दिया जाएगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” वहीं, कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने सरकार को कटघरे में रखते हुए कहा कि “औद्योगिक विकास के नाम पर लाखों पेड़ों को काटा जा रहा है। चंदन का पेड़ काटा है इसका मतलब सरकार असफल है। पेड़ों को बचाने में लगाने की बात तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्ल्ड रिकॉर्ड में हमें दिखाते थे।”

मामले पर पुलिस ने क्या कहा

विधानसभा परिसर से चंदन के पेड़ों की चोरी की कोशिश की घटना के सामने आने पर पुलिस का बयान भी सामने आया है। ACP मनीष भारद्वाज ने कहा- “विधानसभा से सूचना मिली थी एक पेड़ कटा हुआ वहां पर मिला है। हमने स्थल निरीक्षण किया है एक टीम का गठन किया है ताकि जांच की जा सके। अंदर और बाहर की सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का हम परीक्षण कर रहे हैं।”

Related Post

कर्नाटक : कांग्रेस विधायक दिल्ली से लौटे, कहा-आलाकमान करेगा सीएम पर फैसला

Posted by - November 26, 2025 0
राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर शक्ति संघर्ष तेज हो गया है। 20 नवंबर…

नोएडा एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट: 75 कारोबारी पहुंचे जेवर, 170 किसान जाएंगे लखनऊ

Posted by - June 15, 2026 0
उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से 15 जून को यात्री उड़ानों का औपचारिक संचालन शुरू हो…

तकनीकी समस्या हटते ही मुंबई मेट्रो पटरी पर, टाइमिंग में बड़ा बदलाव

Posted by - December 8, 2025 0
मेट्रो के देरी से चलने पर महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी MMMOCL ने अपडेट जारी किया है। अब तकनीकी…

यूपी, एमपी, बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में SIR पार्ट-2 शुरू, वोटर लिस्ट रिवीजन की हर बात जानिए

Posted by - October 28, 2025 0
बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने देश के 12 राज्यों में एसआईआर कराने का ऐलान किया है: बिहार के…

TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, ममता बनर्जी से दूरी बना रहे विधायक-सांसद, LoP विवाद ने बढ़ाया संकट

Posted by - June 6, 2026 0
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट का सामना करती नजर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *