नन्हा हीरो श्रवण: ऑपरेशन सिंदूर में बहादुरी पर मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

103 0
10 साल के श्रवण सिंह को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलने के बाद सीएम भगवंत मान ने तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। सीएम मान ने कहा कि 10 साल का श्रवण सिंह पंजाबियों के लिए बड़े गर्व की बात है।

पंजाब के युवा नायक श्रवण सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है। ये साहसी बच्चा पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर सीमावर्ती गांव चक तरां वाली का रहने वाला है। श्रवण सिंह को राष्ट्रपति द्वारा शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में पुरस्कृत किया गया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि ये पंजाबियों के लिए बड़े गर्व की बात है।

देश के प्रति हौसले और जज़्बे को सलाम

सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हमारे गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चलते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रवण सिंह ने घर से चाय-पानी और भोजन लाकर सैनिकों की जो सेवा की, वह काबिल-ए-तारीफ है। बच्चे के देश के प्रति हौसले और जज़्बे को सलाम है।’

सैनिकों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की

बता दें कि ​श्रवण सिंह को मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उनके असाधारण साहस, सूझबूझ और निस्वार्थ सेवा के लिए पहचाना गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर अत्यधिक तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच, श्रवण सिंह ने तैनात सैनिकों को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की थी।

सैनिकों के लिए पानी, दूध, लस्सी और चाय पहुंचाई

दुश्मन के ड्रोनों की निरंतर घुसपैठ और भारी तनाव के माहौल में, देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत होकर श्रवण प्रतिदिन अग्रिम चौकियों तक जाते थे। वे सैनिकों के लिए पानी, दूध, लस्सी, चाय और बर्फ जैसी आवश्यक सामग्री पहुंचाते थे।

सेना की तरफ से श्रवण की कराई जा रही पढ़ाई

दुश्मन की सीधी निगरानी और हमले के निरंतर खतरे के बावजूद, उनके अटूट संकल्प ने लंबे समय से तैनात सैनिकों के लिए जल-आपूर्ति और मनोबल बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा (लाइफलाइन) के रूप में काम किया। इसको लेकर सेना की तरफ से पहले सम्मानित किया जा चुका है। सेना की तरफ से श्रवण की पढ़ाई भी करवाई जा रही है।

Related Post

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Posted by - May 14, 2026 0
पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेता दिखाई दे रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ…

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: ट्रेनिंग के साथ हर महीने ₹10,000 तक स्टाइपेंड, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Posted by - August 15, 2026 0
अगर आप मध्य प्रदेश के युवा हैं और नौकरी या स्किल ट्रेनिंग की तलाश में हैं, तो मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना…

PM मोदी का गुजरात दौरा, बिरसा मुंडा जयंती समारोह में लेंगे भाग, राज्य को देंगे 9,700 करोड़ की सौगात

Posted by - November 15, 2025 0
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज करेंगे गुजरात का दौरे पर हैं. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कोरिडोर लगभग 508 किलोमीटर लंबा है.…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *