IAS अशोक वर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए CEO

5 0

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के शीर्ष प्रशासनिक पद पर बड़ा फेरबदल करते हुए 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल को प्रदेश का नया कार्यवाहक मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। अशोक वर्णवाल आगामी आदेश तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग (NITI Aayog) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और 3 अक्टूबर 2024 से मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित था, लेकिन नई नियुक्ति के चलते अब वे केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

अशोक वर्णवाल के पास पहले से कई अहम विभाग

22 जुलाई 2026 को प्रमुख सचिव (कार्मिक) एम. सेल्वेन्द्रन के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, अशोक वर्णवाल वर्तमान में अपर मुख्य सचिव (लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग), अपर मुख्य सचिव (भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग) तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। अब वे इन जिम्मेदारियों के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव का दायित्व भी निभाएंगे।

कौन हैं IAS अशोक वर्णवाल?

आईएएस अशोक वर्णवाल मूल रूप से झारखंड के निवासी हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1969 को हुआ था और उन्होंने 15 सितंबर 1991 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) जॉइन की थी।

शैक्षणिक रूप से वे बी.टेक (माइनिंग इंजीनियरिंग) हैं। इसके अलावा उन्होंने राजनीति, वाणिज्य, प्रबंधन और प्रकाशन विषयों में स्नातकोत्तर शिक्षा भी प्राप्त की है।

प्रशासनिक सेवा के दौरान वे गुना, शहडोल और देवास के जिला कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

मध्य प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि अशोक वर्णवाल के लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ राज्य के प्रशासन और विकास कार्यों को मिलेगा।

Related Post

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा मोड़: राज–उद्धव गठबंधन पर फैसला तय, जानिए कब होगा ऐलान

Posted by - December 24, 2025 0
महाराष्ट्र में राज ठाकरे और उद्धव टाकरे के बीच गठबंधन के ऐलान की तारीख सामने आ गई है। इसके साथ…

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

Posted by - November 10, 2025 0
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि उम्मीदवारों का चयन गहन चर्चा के बाद किया गया है। हमने यह सुनिश्चित किया…

टूटी पॉलिटिक्स, बिखरा परिवार… समेटने में जुटे लालू यादव को आई पुराने ‘संकटमोचकों’ की याद

Posted by - November 17, 2025 0
लालू फिलहाल पार्टी और परिवार दोनों तरफ से बड़े संकट में हैं. बात उनके हाथ से निकल चुकी है. ऐसे…

केदारनाथ धाम में श्रद्धालु छोड़ गए 2300 टन कूड़ा, कपाट बंद होने के बाद चलाया गया अभियान

Posted by - November 18, 2025 0
रुद्रप्रयाग: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में इस बार 17.68 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए. वहीं यात्रियों के धाम पहुंचने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *