क्योँ छिलके सहित खानी चाहिए यह सब्जियां और फल

87 0

क्या आप जानते हैं कि हमारी सेहत के लिए जितनी पौष्टिक फल और सब्जियां जरूरी हैं, उतने ही इनके छिलके भी। जिन छिलकों को आप कचरा समझ कर फेंक देते हैं, वही छिलके ढेर सारे गुणों से भरे हुए होते हैं। अगर आप अगली बार सेब खाते हैं या फिर खीरा, तो उसके छिलके को भूल कर भी ना हटाएं। हां, आप ठीक तरह से धो सकते हैं, जिससे उनमें लगी धूल-मिट्टी आराम से निकल जाए।

  1. सेब : सेब के छिलके में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर में पाए जाने वाले खराब कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
  2. बैंगन : बैंगन में ऐंटिऑक्सिडेंट होता है जो दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो आपका वजन भी कम होगा।
  3. खीरा : खीरे को छिलके के साथ खाने से कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटमिन ए और विटमिन के प्राप्त होता है।
  4. आलू : आलू के छिलके में आलू से कहीं ज्यादा आयरन, फाइबर और फोलेट पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें 5 से 10 गुना ज्यादा ऐंटिऑक्सिडेंट भी होता है।
  5. अंगूर : ये बात सच है कि अंगूर में भारी मात्रा में कीटनाशक पाए जाते हैं। लेनिक फिर भी आपको उसके छिलके को नहीं छीलना चाहिए। इसके छिलके में रेसवेराटरोल पाया जाता है जो हृदय के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

Related Post

कैसी होती है चुकंदर की तासीर? शरीर के लिए बेहद फायदेमंद बीटरूट, इस तरह से कर सकते हैं सेवन

Posted by - October 31, 2025 0
Beetroot Taseer: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।…

सुबह नाश्ते में बना लें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर उबले हुए चने और मूंग की चटपटी चाट, हेल्दी भी टेस्टी भी, नोट कर लें रेसिपी

Posted by - October 27, 2025 0
अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ चटपटा लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं तो झटपट उबले हुए चने और मूंग…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *