ग्वार फली रोग मिटाने के लिए नाम ही काफी है

86 0

ग्‍वार की फली का नाम सुनते ही लोग अपने खाने का मूड बदल देते है मगर शायद आपको यह जानकार हैरानी होगी की यह बहुत ही स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुणों से भरपूर होती हैं। ग्वार फली में फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम पाए जाते हैं। सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि इसमें किसी तरह का कोलेस्ट्रॉल या वसा नहीं पाया जाता है।

आइए ग्‍वार की फली के औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं:-

डायबिटीज : ग्वार में ग्लाइकोनुट्रीन्ट्स तत्व होते हैं, जो बॉडी में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता हैं। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। कच्ची फलियों को चबाना डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद भी है।

पाचन तंत्र : इस फली में फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाने के कारण इसका सेवन करने से यह शरीर के सभी प्रकार के विषैले तत्‍व बाहर निकल जाते हैं और पाचन संबंधी समस्‍याओं का निदान हो जाता है।

ब्‍लड सर्कुलेशन : ग्वार में मौजूद आयरन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है, जिससे शरीर में खून की उचित आपूर्ति होती है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स से भी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद मिलती है।

दिल को रखें स्वास्थ्य : इसमें कोलेस्ट्राल घटाने के गुण होते है। साथ ही इसमें फाइबर और पौटेशियम अघिक पाया जाता है। जो कि आपके दिल के लिए फाय़देमंद होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद : इसके सेवन से शरीर में सभी पोषक तत्‍वों की कमी पूरी हो जाती है। विटामिन की पर्याप्‍त मात्रा, इसमें होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत करने और भ्रूण के विकास में सहायक होता है। इसमे फॉलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है जो बच्चे को स्‍वस्‍थ बनाये रखने में मदद करता है

हड्डियों को मजबूत बनाये : ग्‍वार की फलियों में कैल्शियम तत्‍व मौजूद होने के कारण यह हड्डियों को बहुत मजबूत बनाने में बहुत मददगार होता हैं। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को ग्वार फली का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

Related Post

कभी हार ना मानने का हौसला देते हैं डॉ. भीमराव अंबेडकर के ये मोटिवेशनल कोट्स, यहां पढ़ें बाबा साहब के प्रेरक विचार

Posted by - November 22, 2025 0
Dr BR Ambedkar Quotes: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्हें संविधान का निर्माता माना जाता…

बथुआ का साग खाने के बाद भूल जाएंगे पनीर की सब्जी का स्वाद, सर्दियों में खूब खाएंगे बच्चे-बूढ़े सभी, नोट करें रेसिपी

Posted by - November 3, 2025 0
साग का नाम आते ही लोगों के दिमाग सिर्फ सरसों का साग आता है। लेकिन आज हम आपको सर्दियों की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *