तुरंत गैस निकालने के लिए क्या करें? अगर आप भी पेट की गैस से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो बस ये पॉइंट दबा दें. तुरंत मिल जाएगी राहत.
Stomach Gas Relief Tips: पेट में गैस (Stomach Gas) एक आम समस्या है. पेट में गैस के कई कारण हैं, लेकिन ये अक्सर गलत खानपान, खराब पाचन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से होती है. खाने का अच्छे से ना पच पाने की वजह से भी गैस परेशान करती है. पेट में गैस के आम लक्षणों में डकार, पेट का फूलना, दर्द और बेचेनी शामिल हैं. लोग पेट की गैस को बाहर करने के लिए सौंफ, हींग और अजवाइन का सेवन करते हैं. हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे उपाय, जिनमें पेट की गैस से राहत पाने के लिए आपको इन सब चीजों का सेवन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ एक्यूप्रेशर पॉइंट्स (Acupressure Points) के बारे में, जिन्हें करने से पेट की गैस से तुरंत छुटकारा मिल सकता है.
पेट में गैस बनने पर कौन सा पॉइंट दबाना चाहिए? (Which point to press for stomach gas?)
पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए तीन पॉइंट्स हैं, जिन्हें दबाने से गैस से राहत मिल सकती है. कभी भी पेट में गैस परेशान करने लगे तो नाभि के ठीक ऊपर (CV12), नाभि से लगभग डेढ़ इंच नीचे (CV6) और कलाई के अंदरूनी हिस्से (PC6) को दबाने से गैस में आराम मिलता है. चलिए जानते हैं इन्हें कैसे करना है.
पेट में गैस के लिए फिंगर पॉइंट्स क्या है? (Which finger point helps in stomach gas?)
CV12 (नाभि से 4 इंच ऊपर): नाभि से करीब 4 इंच ऊपर, पेट की सीध में इस पॉइंट को हल्के से दबाएं और धीरे-धीरे गोलाकार मसाज करें.
CV6 (नाभि से डेढ़ इंच नीचे): नाभि से करीब डेढ़ इंच नीचे, उसी सीध में इस पॉइंट को 2 से 3 उंगलियों से हल्के दबाव के साथ मसाज करें.
PC6 (कलाई): कलाई से करीब 3 उंगल नीचे, हाथ के अंदरूनी हिस्से पर मौजूद इस पॉइंट को दबाने से ऐंठन और मतली से राहत मिलती है.