दिल्ली का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म पर ही बसी है ‘बस्ती’, दो-दो मंजिला घर बनाकर रह रहे लोग

89 0

दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म ही लोगों का घर बन चुका है. कोई चारपाई डालकर सो रहा है तो कोई वहीं खाना बना रहा है. जानिए आखिर क्यों और कैसे बसी ये अनोखी बस्ती रेलवे ट्रैक के किनारे.

Delhi Azadpur Railway Station: दिल्ली के एक रेलवे स्टेशन पर ऐसा नज़ारा देखने को मिलता है जो किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है. जी हां, ये है दिल्ली का आज़ादपुर रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म सिर्फ ट्रेन पकड़ने की जगह नहीं, बल्कि सैंकड़ों परिवारों के लिए “घर” बन चुका है. कोई चारपाई डालकर बैठा है, कोई वहीं चूल्हा जलाकर खाना बना रहा है, यही है इनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी.

मजबूरी या आदत?

कई लोग यहां सालों से रह रहे हैं. कुछ के पास रहने की जगह नहीं, तो कुछ ने मजदूरी के लिए यहीं डेरा डाल लिया है. रेलवे के कई प्रयासों के बावजूद ये लोग यहां से हटने को तैयार नहीं. उनके लिए यही प्लेटफॉर्म अब घर बन गया है, छत भले न हो, मगर अपनापन है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन से यात्रा कर रहे शख्स ने अपने वीडियो में दिखाया है कि कैसे प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों लोग अपने घर बनाकर रहे हैं. कुछ ने दो मंजिला घर भी बनाए हुए हैं. बच्चे प्लेटफॉर्म पर ही खेल रहे हैं. महिलाएं वहीं चूल्हा जलाकर खाना बना रही

यात्रियों के लिए परेशानी

यह बस्ती यात्रियों के लिए परेशानी भी बनती जा रही है. प्लेटफॉर्म पर बिखरा सामान, चारपाइयां और बच्चों की आवाजाही से सफर करने वालों को मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं. कई बार रेलवे प्रशासन सफाई और सुरक्षा के लिए कार्रवाई भी करता है, मगर कुछ दिन बाद स्थिति फिर वही हो जाती है. इस वीडियो को एक्स पर @NCIBHQ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- शाबाश भारतीय रेल- राजधानी दिल्ली स्थित आजादपुर रेलवे स्टेशन लगभग कब्जा ही हो गया और @RailMinIndia को भनक भी न लगी.

Related Post

10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ी पर की थी गोलीबारी

Posted by - November 13, 2025 0
हजारीबाग पुलिस ने रंगदारी मांगने की गतिविधि में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर 10 लाख…

Govt Jobs: बीपीएससी की नई 4000 पदों पर आने वाली है बंपर भर्ती, जानें योग्यता

Posted by - November 25, 2025 0
बिहार के युवाओं के लिए अच्छी नौकरी की भर्ती निकलने वाली है. अगले महीने लाइब्रेरीयन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी…

बिहार के बाद अब मिशन बंगाल, पांच जोन, पांच महीना.. बीजेपी का ‘पांडव’ प्लान तैयार

Posted by - November 27, 2025 0
बीजेपी ने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया है. पार्टी ने राज्य को पांच प्रमुख जोनों में बांटकर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *