चेहरे पर दाग-धब्बे और निशान

79 0

चेहरे पर दाग-धब्बे और निशान न सिर्फ देखने में बुरे लगते हैं, बल्कि ये आपको भावनात्मक रूप से परेशान भी कर सकते हैं। निशान चाहे जिस भी कारण पड़ा हो, हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बता रहे हैं जो उसे ठीक कर सकता है। कच्चे पपीते का एक ख़ास तरह से इस्तेमाल करके आप चेहरे पर पड़े निशान को धीरे-धीरे दूर करत सकते हैं।

कैसे करता है ये काम
पपीते में पापेन (papain) नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो दाग-धब्बों (Scars) को मिटाने में प्रभावी भूमिका निभाता है। न सिर्फ इसमें एंटी-इंफ्लेमटरी तत्व होते हैं बल्कि ये निशान की जगह से मिलानिन (melanin) की मात्रा को कम करके निशान को हल्का भी करता है। मिलानिन वह स्किन पिगमेंट है जो दाग-धब्बों को गहरा बनाकर उसे बाकी की त्वचा से अलग कर देता है। (इसे भी पढ़ें, चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के 6 घरेलु उपाय)
इस्तेमाल का तरीका
कच्चे पपीते को छीलें और छोटे-छोटे टुकड़े काटें।
इन टुकड़ों को क्रश करके इनसे जूस निकाल लें।
अब इस जूस को चेहरे, खासतौर पर निशान वाले स्थान पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
गर्म पानी से धो लें।
अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे के दाग-धब्बे जल्दी हल्के पड़ जाएं तो इस नुस्ख़े का इस्तेमाल दिन में एक बार ज़रूर करें।

Related Post

महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स थीं एंग्जाइटी की शिकार, जान लें क्या होते हैं इसके लक्षण

Posted by - November 3, 2025 0
Jemimah Rodrigues Anxiety: भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने हाल ही में अपनी एंग्जाइटी और उससे जूझने के संघर्ष के…