जानिये क्या जबरदस्त फायदे है गुड और चना खाने के

83 0

भुने हुए चने के साथ गुड खाने से शरीर को बहुत तरह के फायदे होते है, गुड जो की रक्त बढ़ाने का काम करता है और चना शरीर में कोशिकाओं को मजबूत बनता है, जब आप इन दोनों का साथ में सेवन करते है तो यह और भी पोषक हो जाता है, आइये जानते है कैसे…

मसल्स : गुड और चना दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते है जो की शरीर में मसल्स को बढ़ाने और मजबूत करने में सहायक है, इसके नियमित सेवन से शरीर बलवान बनता है.

त्वचा : इनमें प्रचुर मात्रा में जिंक होता है जो की त्वचा को एक नया निखार देने में मदद करता है साथ ही इसके नियमित सेवन से त्वचा सॉफ्ट हो जाती है.

कब्ज़ : इसका नियमित सेवन करने के साथ साथ अगर थोडा व्यायाम किया जाए, तो आपकी पाचन शक्ति मजबूत होगी साथ ही आपकी कब्ज़ की समस्या में भी रहट मिलेगी.

दिमाग : इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन बी-6 होता है जो की हमारी बार बार भूलने की आदत को दूर करता है और याददास्त बढ़ाने में मदद करता है.

गुड और चने का सेवन जो लोग जिम जाते है या ज्यादा शारीरिक कार्य करते है उनके लिए बहुत ही फायदेमंद है, क्योंकि यह शरीर को वो सभी पोषक तत्व प्रदान करता है जो की शारीरिक परिश्रम करने वाले व्यक्ति को चाहिए होते है.

Related Post

बारिश में घर में घुस रही है छछूंदर? 5 मिनट में तैयार करें ये देसी दवा, फिर नहीं आएगी आसपास

Posted by - August 1, 2026 0
बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और हरियाली तो लाता है, लेकिन इसी मौसम में छछूंदर, चूहे और दूसरे छोटे…

चुकंदर के कोफ्ते की सब्जी बनाकर खाएं, स्वाद में चिकन मटन भी लगेगा फेल, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Posted by - October 31, 2025 0
Chukandar Kofta Recipe: रोजाना कम से कम आधा चुकंदर सभी को जरूर खाना चाहिए। सलाद में चुकंदर खाना पसंद नहीं…

Beetroot Juice: चुकंदर के जूस में अदरक मिलाकर पीने के क्या फायदे हैं? चुकंदर का जूस कितने दिन तक पीना चाहिए, जानिए क्या कहती है स्टडी

Posted by - November 22, 2025 0
Beetroot Juice Benefits: एमडीपीआई द्वारा प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, चुकंदर में नाइट्रेट अच्छी मात्रा में होता है. चुकंदर के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *