जानिये आखिर क्या है टमाटर खाने के जबरदस्त लाभ

104 0

भोजन में लाल-लाल टमाटर खाने का अपना ही एक मजा है, मीठे, रसीले, खट्टे और स्वादिष्ट होते हैं हर कोई जानता है कि ये आपकी सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी एवं जरुरी तत्वों की पूर्ति करता है। क्या हर किसी को विशेष रूप से पता हैं, कि टमाटर व्यक्ति को स्वस्थ बनाये रखने में किस प्रकार से मददगार होता है तो जानिये

  1. इनमें विटामिन सी होती है, इनमें कैलोरी कम होती है, लेकिन इतना सब कुछ नहीं है। लाल, पके, कच्चे टमाटर एक कप या 150 ग्राम को परोसना विटामिन ए, सी के फोलेट और पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत है।
  2. टमाटर आपकी त्वचा बहुत अच्छे से ग्लो कर देता है। आपको बता दें गाजर औरा शकरकंद में भी पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन, सूर्य की क्षति से त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है। टमाटर का लाइकोपीन पराबैंगनी प्रकाश क्षति से भी त्वचा को कम संवेदनशील बनात है। जो लाइनों और झुरियों का एक प्रमुख कारण होता है।
  3. टमाटर हर सब्जी को स्वादिष्ट और जायकेदार बनाता है, यह तो सब जानते हैं लेकिन एक नए अध्ययन में इसके एक अन्य गुण का पता चला है कि यह अवसाद से दूर रखने में सहायक है।
  4. अनुसंधानकर्ताओं ने इसके लिए 70 अथवा उससे अधिक उम्र के करीब 1000 पुरूष और महिलाओं के भोजन की आदत और उनके मानसिक स्वास्थ्य का विश्लेषण किया।
  5. डेली मेल के अनुसार उन्होंने पाया कि जो लोग एक हफ्ते में दो से छह बार टमाटर खाते हैं उन्हें उन लोगों की तुलना में अवसाद से पीडित होने का खतरा 46 प्रतिशत कम होता है जो हफ्ते में केवल एक बार टमाटर खाते हैं अथवा नहीं खाते।
  6. चीन और जापान के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि अन्य फलों और सब्जियों के सेवन से यह लाभ नहीं मिलता। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में गोभी गाजर प्याज और कद्दू में बहुत कम लाभदायक हैं या बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं हैं।
  7. अध्ययन एफेक्टिव डिसऑर्डर नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
  8. टमाटर में एंटीआक्सीडेंट रसायन काफी होता है जो कुछ बीमारियों से बचाने में मददगार होता है।

Related Post

शरीर के इन 2 अंगों के लिए गजब फायदेमंद है प्याज, प्रीबायोटिक्स का करता है काम, इन बीमारियों से बचाता है

Posted by - October 31, 2025 0
Onion Good For Which Body Part: ज्यादातर घरों में प्याज का इस्तेमाल सब्जी में किया जाता है। सलाद में कच्चा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *